25.2 C
Madhya Pradesh
October 9, 2026
Pradesh Samwad
खेल

राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट ओरियंटल ने किया राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा कल से आयोजित होंगे स्टेट लेवल क्रिकेट मुकाबले


भोपाल। राधारमण समूह परिसर में आज राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। इस मुकाबले में ओरियंटल और एलएनसीटी काॅलेज के बीच चैम्पियनशिप के लिए भिड़ंत हुई। इस मुकाबले कोओरियंटल ने जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
आज हुई फाइनल में एलएनसीटी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 15 ओवरों के इस मैच में 6 विकिट खोकर 91 रन बनाए। इस स्कोर में साहिल के 33 रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने 21 बॉल में 2 चौके व 2 छक्कों की सहायता से यह स्कोर बनाया। ओरियंटल नेअच्छी शुरुआत करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 7 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार निखिल राज को दिया गया उन्होंने नाबाद 42 गेंदों पर छह चौकों की सहायता से 42 रन बनाए

कल से होंगे स्टेट लेवल क्रिकेट मुकाबले
राधारमण समूह परिसर में 7 जनवरी से राज्य स्तरीय राधारमण-आरजीपीवी स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबलों की शुरूआत होगी। इस टूर्नामेंट में प्रदेश के 7 नोडल टीमें हिस्सा लेंगी। इन नोडल में रीवा, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, उज्जैन व भोपाल शामिल हैं। इस चार दिवसीय टूर्नामेंट का फाइनल 10 जनवरी को खेला जाएगा। विगत वर्ष की विजेता भोपाल नोडल को इस टूर्नामेंट में सीधा सेमी फाइनल में प्रवेश मिलेगा।

Related posts

ए डब्ल्यू कनमडिकर ट्रॉफी अंडर 13 बॉयज फाइनल मुकाबले में चम्बल पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीता

Pradesh Samwad Team

ऑल इंडिया ओपन टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : टैगोर टी-10 दिन के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में टैगोर क्लब के बल्लेबाज शम्मी दीवान और आई के कलेक्शन बरेली उत्तर प्रदेश के मोहम्मद जुनेद बने मैन ऑफ द मैच, 15 मार्च को प्रातः चौथा क्वार्टर फाइनल मैच और उसके उपरांत दोनों सेमी फाइनल मैच खेले जाएंगे

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment