Pradesh Samwad
खेल

2024 का T20 WC की मेजबानी कर सकता है अमेरिका ओलंपिक की तैयारी में जुटा ICC

टी-20 क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की तैयारी लगभग हो चुकी है ऐसे में आईसीसी की ओर से कई तरह के प्लान तैयार किए जा रहे हैं, इन्हीं में से एक है अमेरिका में टी-20 वर्ल्डकप का आयोजन

नई दिल्ली,
अमेरिका और वेस्टइंडीज में हो सकता है आयोजन ओलंपिक का हिस्सा बनेगा टी-20 क्रिकेट
क्रिकेट की लोकप्रियता को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने के लिए आईसीसी द्वारा एक अहम फैसला लिया जा सकता है. टी-20 वर्ल्डकप 2024 को अमेरिका में करवाया जा सकता है. आईसीसी की कोशिश है कि 2028 के लॉस एंजलिस ओलंपिक में क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में शामिल करवाया जाए.

आईसीसी अब 2024 के टी-20 वर्ल्डकप की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज को साझा तौर पर दे सकता है. जल्द ही इसपर फैसला किया जा सकता है. आईसीसी की कोशिश है कि ऐसे देशों में बड़े इवेंट करवाकर क्रिकेट की लोकप्रियता और ग्राफ को बढ़ाया जा सकता है.

अगर ऐसा होता है तो 2014 के बाद में ये पहला इवेंट होगा जो भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में नहीं होगा. 2014 का टी-20 वर्ल्डकप बांग्लादेश में खेला गया था. 2024 के वर्ल्डकप में 20 टीमें हिस्सा ले सकती हैं, जिसमें 55 मैच खेल जाएंगे.

साल 2021, 2022 के टी-20 वर्ल्डकप में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और मैच की संख्या सिर्फ 45 है. साल 2024 से 2031 के बीच आईसीसी की तैयारी कई बड़े इवेंट के आयोजन की है. आईसीसी लंबे वक्त से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल कराने की कोशिश में है.

माना जा रहा है कि टी-20 क्रिकेट को ओलंपिक का हिस्सा बनाया जा सकता है. 2028 या 2032 के ओलंपिक में क्रिकेटर्स हिस्सा ले सकते हैं और फिर वर्ल्डकप के अलावा गोल्ड मेडल भी एक बड़ी जंग होगी ।

Related posts

64वीं राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग चैम्पियनशिप, नई दिल्ली, शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते रजत और कांस्य पदक

Pradesh Samwad Team

भेल अंतर विभागीय प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

62 रन पर ऑल आउट हो गई कंगारू टीम, अपने नाम किया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment