24.6 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

राजवीर वेध के दोहरे प्रदर्शन से अरेरा क्रिकेट अकादमी ने सेंट माइकल को हराया एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन

समिति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 18 टूर्नामेंट में आज में सेंट माइकल ओर अरेरा के मध्य मैच खेला गया जिसमें राजवीर वैध के दोहरे प्रदर्शन से अरेरा ने सेंट माइकल को 5 विकेट से हराया । सेंट माइकल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रनों पर आल आउट हो गई। मोहित गुप्ता ने 34, रोहित लोधी ने 29,ओर मानस सोनी ने 16 रनों का योगदान दिया । अरेरा की ओर से मयंक यादव ने 3, राजवीर ओर रणवीर वैध ने 2,2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी अरेरा क्रिकेट अकादमी ने 5 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। राजवीर वैध ने 45 बिजेन्द्र ने 27,ओर प्रतीक शुक्ला ने 19 रन बनाए । सेंट माइकल से मानस सोनी ने 2,रोहित ओर कृष्णा ने 1,1 विकेट लिए। राजवीर वेध को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंतर्राष्टीय क्रिकेटर जे पी यादव ने राजवीर वैध को पुरुस्कृत किया।कल का मैच एन सी सी सी ओर रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला जाएगा।

Related posts

एलएनसीटी कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ आयोजन

Pradesh Samwad Team

नाथन एलिसो ने डैब्यू मैच में लगाई हैट्रिक, बांगलादेश के ये 3 विकेट निकाले

Pradesh Samwad Team

शास्वत कोहली के शानदार अरदशतक की बदौलत दिल्ली विकास प्राधिकरण की हेरिटेज स्काईवर्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment