Pradesh Samwad
खेल

म.प्र. राज्य सेलिंग अकादमी की खिलाड़ी रितिका दांगी तथा नेहा ठाकुर ने जीता स्वर्ण एवं कांस्य पदक
खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

अबू धाबी में 27 फरवरी से 6 मार्च, 2022 तक खेली गयी एशियन सेलिंग चौम्पियनशिप में म.प्र. राज्य सेलिंग अकादमी की खिलाड़ी रितिका दांगी ने ILCA-4(लेजर 4.7 क्लास बोट) इवेन्ट में स्वर्ण पदक अर्जित किया। वहीं अकादमी की सेलर नेहा ठाकुर ने इसी इवेन्ट में कांस्य पदक अर्जित कर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। भारतीय सेलिंग टीम ने एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाय कर लिया है। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने सेलिंग अकादमी की खिलाड़ी रितिका दंागी एवं नेहा ठाकुर के एशियन चौम्पियनशिप में पदक जीतने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि अकादमी की दोनों खिलाड़ियों नेे सिद्ध कर दिया कि एशियन गेम्स के लिए हमारी तैयारी सही दिशा में जा रही है।
रितिका दांगी ताजपुरा गांव, नरसिंहगढ़ तहसील जिला राजगढ़ की निवासी है। इनके पिता पेशे से कृषक है। वहीं नेहा ठाकुर अमलाताज गांव, हाटपिपलिया तहसील जिला देवास की निवासी है। इनके पिता भी पेशे से कृषक है।
म.प्र. सेलिंग अकादमी मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन एवं विश्वामित्र अवार्डी श्री जी.एल. यादव ने बताया कि रितिका एवं नेहा दोनों ही खिलाड़ी एशियन गेम्स में पदक की प्रबल दावेदार है। अभी तक हुए तीन में से दों ट्रायल में दोनों ही खिलाड़ी प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर है।

Related posts

4 गेंद पर 4 विकेट हासिल करने वाले कैंफर बोले- मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था

Pradesh Samwad Team

लगातार दो टेस्ट जीतकर AUS की टेबल में छलांग, कहां है टीम इंडिया?

Pradesh Samwad Team

राजवीर वेध के दोहरे प्रदर्शन से अरेरा क्रिकेट अकादमी ने सेंट माइकल को हराया एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment