Pradesh Samwad
खेल

महाराजा यशवंतराव अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता

इंदौर में होलकर स्टेडियम में खेली जा रही महाराजा यशवंतराव अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में पूल ‘अ’ के जबलपुर सम्भाग विरुद्ध रीवा संभाग के मध्य खेले जा रहे मैच के अंतिम‌ दिन जबलपुर सम्भाग ने 08 विकेट से रीवा संभाग को पराजित कर 06 अंक अर्जित किए,फालोआन खेलते हुए दूसरी पारी में सभी विकेट गंवा कर 93 ओवरों में रीवा संभाग ने 371 रन बनाए तथा 86 रनों का लक्ष्य जबलपुर सम्भाग को दिया। रीवा संभाग से रोहित गुप्ता ने 89, शिवांग कुमार 77,ऋशभ शुक्ला 61, ईश्वर पांडे ने 39 रनों की पारी खेली, जबलपुर सम्भाग से वंदित जोशी ने 27–08–96 रन देकर 05 विकेट लिए,पारूष मंडल 03 तथा मृदुल यादव ने 02 विकेट लिए, मैच जीतने के लिए 89 रन बनाने में जबलपुर सम्भाग ने अर्पित गौड़ 21 तथा राहुल शर्मा 43 के विकेट गंवा कर 08 विकेट से जीत हासिल की जफरूदीन अनवर 18 व निखिल सिंह 06* रन रहे, रीवा संभाग से ईश्वर पांडे व गौरव पटेल ने 1-1 विकेट लिया । मैन ऑफ द मैच संयुक्त रूप से अर्जुन पटेल(114) तथा वंदित जोशी(03+05 विकेट) को दिया गया।

Related posts

अय्यर-रहाणे और विहारी में से कोई एक ही खेलेगा, क्या पांच बोलर्स के साथ उतरेगा भारत?

Pradesh Samwad Team

वी एस क्रिकेट अकादमी का ग्रीष्मकालीन शिविर 6 मई से

Pradesh Samwad Team

सचिन को रेस्टोरैंट खाना खाते आई शेन वॉर्न की याद

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment