23.4 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

मप्र सरकार ने छह जिलों में मेडिकल कॉलेज के भवनों के निर्माण के लिए 1547 करोड़ रुपए आवंटित किए


मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मंगलवार को प्रदेश में छह जिलों में नए मेडिकल कॉलेज भवनों के निर्माण के लिए 1547.45 करोड़ रुपये आवंटित करने का निर्णय लिया है।
जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके तहत मंडला, सिंगरौली, श्योपुर, राजगढ़, नीमच और मंदसौर में भवन बनाए जाएंगे।
मंत्रि परिषद ने मंडल के लिए 249.63 करोड़ रुपए, सिंगरौली के लिए 258.07 करोड़ रुपए, श्योपुर के लिए 256.83 करोड़ रुपए, राजगढ़ के लिए 256.55 करोड़ रुपए, नीमच के लिए 255.78 करोड़ रुपए और मंदसौर के लिए 270.59 करोड़ रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दी है।

Related posts

Guide complet du casino en ligne – Tout ce que vous devez savoir pour jouer en toute sécurité et maximiser vos gains

NetEnt e le piattaforme top‑class – Guida per principianti alle slot premium con bonus Free Spins integrati nei giochi da tavolo

Innovative Ideas for Boosting Your Photo Booth Business

Leave a Comment