Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

एलएनसीटी पैरामेडिकल में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

भोपाल- कोलार रोड स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल एंड स्कूल ऑफ मेडिकल एलाइड साइंसेज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर डॉ. अनुपम चौकसे, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. श्वेता चौकसे, कुलपरति डॉ नरेन्द्र कुमार थापक एवं एलएन मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. नलिनी मिश्रा, पैरामेडिकल की एचओडी डॉ. पूजा एवं मुख्य वक्ता डॉ. मेधावी चौरे उपस्थित रही। कार्यक्रम में मेधावी चौरे ने कहा कि महिलाओं में निर्णय लेने की सशक्त क्षमता होती है। आज के परिवेश में महिलायें हर क्षेत्र में आगे बढ रही है मेडिकल, इंजीनियरिंग, पुलिस, प्रशासन, रक्षा सहित कई क्षेत्रों में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। डॉ. नलिनी मिश्रा ने अपने वकत्व्य में कहा कि लैंगिक समानता सबसे पहले एवं सबसे महात्वपूर्ण मानव अधिकार है एक महिला को गरिमा एवं स्वतंत्रता से जीने का अधिकार है। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. पूजा ने उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।

Related posts

Noël, porte‑bonheur et tables : comment les superstitions « Lucky Charms » boostent les jeux en direct

जानिए भोपाल की अंतिम गोंड शासक रानी कमलापति के बारे में जिनके नाम से जाना जाएगा हबीबगंज स्टेशन

Pradesh Samwad Team

7 Winning First‑Date Ideas for Casual Holiday Dating at Katrinafinder.Us

Leave a Comment