Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में छठी से बारहवीं कक्षा तक के स्कूल एक सितंबर से खुलेंगे


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि छठी से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 50 फीसदी उपस्थिति एवं कोविड-19 से सुरक्षा संबंधी अन्य उपायों के साथ एक सितंबर से स्कूल खोले जाएंगे।
बैठक में राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी शामिल हुए। इसमें तय हुआ कि स्कूल आने वाले छात्रों के लिए अभिभावकों की मंजूरी अनिवार्य होगी।
विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सभी पक्षकारो से कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करने को कहा है।
एक विज्ञप्ति में बताया गया कि आदेश के मुताबिक स्कूल के स्टाफ सदस्यों को कोविड रोधी टीके की कम से कम एक खुराक लगी होनी चाहिए।

Related posts

1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ₹1543.16 करोड़ की राशि का अंतरण किया…

Pradesh Samwad Team

ठाणे की अदालत ने आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह के खिलाफ वारंट जारी किया

Pradesh Samwad Team

L’Art de la Séduction : Pourquoi les Thèmes de Machines à Sous Influencent le Comportement des Joueurs

Leave a Comment