28.3 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 7,359 नए मामले, छह की मौत


मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,359 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,81,103 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में छह लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,624 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।
उन्होंने कहा कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 1,438 और भोपाल में 1,112 नए मामले सामने आये हैं। ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 53,951 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 9,696 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,16,522 लोग मात दे चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में बुधवार को 3,19,972 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,00,67,207 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।

Related posts

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिद्धू का लखीमपुर खीरी में अनशन

Pradesh Samwad Team

Live‑Casino vs. Cinema: come le scene di Hollywood distorcono il futuro dei VIP nelle scommesse online

Quand le grand écran rencontre le tapis vert : Stratégies de jeu et storytelling dans les casinos en ligne

Leave a Comment