22.5 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

आनलाइन शराब खरीदने की कोशिश में आईएएस अधिकारी से हुई धोखाधड़ी


आनलाइन शराब खरीदने की कोशिश में एक भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी से कथित तौर पर एक ठग ने 34 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को शिकायत के हवाले से बताया कि भोपाल में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ (35) को 11 जुलाई को इंटरनेट पर शराब की दुकान खोजने के दौरान एक व्हाट्सएप नंबर मिला।
उन्होंने बताया कि जांगिड़ ने उस नंबर पर संपर्क किया तो इसके बाद उन्हें एक फोन आया और कॉल करने वाले ने कहा कि वह शराब की दुकान का कर्मचारी है और जो शराब वह खरीदना चाहते हैं उसके लिए यूपीआई माध्यम से 17,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारी ने पैसे ट्रांसफर कर दिए लेकिन फोन करने वाले ने कहा कि उसे कोई भुगतान नहीं मिला। फिर फोन करने वाले ने अधिकारी से भुगतान के लिए यूपीआई क्यूआर कोड मांगा और उनके खाते से 17 हजार रुपए और निकाल लिए। इसके बाद भी आरोपी ने कहा कि उसे पैसे नहीं मिले। इसके बाद जांगिड़ को एहसास हुआ कि यह एक धोखाधड़ी है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा में शिकायत दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी का पता लगा लिया गया और उसे इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस इस सिलसिले में दो और लोगों की तलाश कर रही है जिनके लिए गिरफ्तार व्यक्ति कथित तौर पर काम करता था।

Related posts

Fair Go Casinon Talletuskoodit Tänään • FI

Du Bitcoin aux Tours Gratuits Illimités : le parcours d’un gagnant sur les sites de casino en ligne

Black Friday : comment profiter des tours gratuits du programme VIP des casinos en ligne

Leave a Comment