Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने के लिए मुस्लिम महिलाओं ने मोदी का जताया आभार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे के दौरान सोमवार को बड़ी संख्या में बुर्का पहने हुई मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने के लिए उनका आभार जताया। महिलाओं ने तख्तियां थामी हुई थीं, जिन पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने वाले संदेश लिखे हुए थे।
प्रधानमंत्री के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय कैंपस की हवाई पट्टी से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ने के दौरान मुस्लिम महिलाओं ने ”हर हर मोदी, घर घर मोदी” और ”मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाए।
वर्ष 2019 में केंद्र सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया था जिसके तहत दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की जेल का प्रावधान है।
प्रदेश में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे की उपाध्यक्ष शमीम अफजल ने पीटीआई-भाषा से फोन पर कहा, ” तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने पर प्रधानमंत्री का आभार जताने के लिए करीब 1,000 महिलाएं पहुंचीं। यह कानून मुस्लिम महिलाओं के बहुत बड़ी राहत लेकर आया है।”

Related posts

Megaways Mobile Mania 2026 – Le slot più paghevoli con jackpot ottimizzate per il gaming on‑the‑go

Der Sommer‑Turnier‑Guide: So rockst du die Gaming‑Events bei Bizzo Casino

Harjoittaa JLPH Casino Tarjota A Uskollisuus Opintokurssi Suomen tasavalta Register & Win Casombie Online Casino

Leave a Comment