Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

103 साल के बुजुर्ग कौन हैं, जिनसे पीएम मोदी ने अलग से भोपाल में की है बात


जंबूरी मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी नारायण गुप्ता से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने लक्ष्मी नारायण गुप्ता का हाल चाल जाना। इतने अनुभवी नेता से पीएम मोदी ने जिस आत्मीयता के साथ बातचीत की उसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। बातचीत के दौरान पीएम ने स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी नारायण गुप्ता से उनकी सेहत के बारे में पूछा। साथ ही किसी भी किस्म की मदद की दरकार होने पर बेहिचक बताने को कहा।
कौन हैं लक्ष्मी नारायण गुप्ता : देश में बचे इक्के-दुक्के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मी नारायण गुप्ता हैं। अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व राजस्व मंत्री रह चुके हैं। लक्ष्मी नारायण गुप्ता मध्य प्रदेश के पिछोर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे हैं। दो बार कैबिनेट मंत्री भी रहे। उनके मंत्री कार्यकाल को अच्छे रूप में याद किया जाता है। मध्य प्रदेश की राजनीति में लक्ष्मी नारायण गुप्ता नन्ना जी के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने स्वततंत्रता आंदोलन में अहम योगदान निभाया है। लक्ष्मी नारायण गुप्ता आज भी इतने सादगी पसंद हैं कि आज भी वह मोबाइल फोन तक यूज नहीं करते हैं। आज दौर की राजनीति में लक्ष्मी नारायण गुप्ता किसी मिसाल से कम नहीं हैं।
1952 में पहली बार विधायक बने नन्ना जी : पार्टी के वयोवद्ध नेता लक्ष्मीनारायण गुप्ता ‘नन्ना जी’ का जन्म 6 जून 1918 को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील में एक छोटे से मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। नन्ना जी ने प्रारंभिक पढाई पूरी कर लिपिक की नौकरी की। 1943 में नौकरी त्यागकर वकालत शुरू करने के साथ समाजसेवा में जुट गए। 1944 में नन्ना जी हिन्दू महासभा से जुड़े और 1947 में डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी जब हिन्दू महासभा के अध्यक्ष बने तो नन्ना जी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया। 1949 में जिला सहकारी केन्द्र बैंक में डायरेक्टर रहे।

Related posts

Vilka Klient Håller Alternativ Existerar Användbara Slotmonster Online Casino _ Skandinavien Sign Up Today

Paris virtuels non‑stop : comment les sports numériques redéfinissent l’expérience casino en période de Black Friday

Des thèmes de machines à sous exclusifs : l’évolution du jeu mobile dans l’univers iGaming

Leave a Comment