Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

भोपाल में सड़कों पर हुए गड्ढों को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों को लगाई फटकार, सीपीए एजेंसी का कार्य किया समाप्त


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रांतीय राजधानी भोपाल की सड़कों पर गड्ढों की समस्या को लेकर शुक्रवार को अधिकारियों को फटकार लगाई और निर्देश दिये कि इन सड़कों का काम करने वाले चार एजेंसियों में से एक एजेंसी राजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए) का कार्य तुरंत समाप्त किया जाए।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कों की स्थिति खराब नहीं होनी चाहिए। सड़कों की मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य निरंतर किया जाए। सड़कों पर गड्ढे नहीं दिखने चाहिए, जहाँ-जहाँ सड़कें खराब हैं, तुरंत मरम्मत करें, इसमें कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी।
चौहान ने कहा कि भोपाल सहित प्रदेश के सभी स्थानों की सड़कों की मरम्मत एवं रख-रखाव के लिए ‘शॉर्ट टर्म एवं लॉन्ग टर्म प्लानिंग’ कर कार्य तत्परता के साथ किया जाए।
चौहान ने कहा, ‘‘भोपाल नगर में सड़कों का कार्य चार एजेंसियों लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), नगर निगम, राजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए), तथा भोपाल विकास प्राधिकरण कर रही हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अधिक एजेंसियाँ होने से कार्य तत्परता के साथ नहीं हो पाता। सीपीए की जरूरत नहीं है, अत: इसका कार्य तुरंत समाप्त किया जाए।’’
उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसियों द्वारा सड़क, सीवेज कार्य आदि के दौरान रेस्टोरेशन कार्य में देरी होने से जनता को असुविधा का सामना करना पड़ता है। मुख्य कार्य के साथ ही रेस्टोरेशन कार्य सुनिश्चित किया जाए। सड़क खुदी हुई पड़ी न रहें।
गौरतलब है कि भोपाल नगर में राजधानी परियोजना प्रशासन के पास कुल 92.5 किलोमीटर लंबाई के मार्ग हैं। वर्तमान में कोलार रोड क्षेत्र में पाइप लाइन और सीवरेज का कार्य चलने से मार्गों की हालत अधिक खराब है।
नगर निगम भोपाल के पास नगर के 710 किलोमीटर मुख्य मार्ग हैं। इसके अलावा आंतरिक मार्ग हैं। लोक निर्माण विभाग के पास कुल 400 किलोमीटर मार्ग हैं, जिनमें 13 प्रमुख मार्ग और 25 कॉलोनियों के मार्ग हैं।

Related posts

यूपी ‘महासंग्राम’ की तैयारी तेज, CM योगी ने दिल्ली पहुंचकर शाह और नड्डा से चुनावी रणनीति पर किया मंथन

Pradesh Samwad Team

Estate responsabile: Come i jackpot possono promuovere una protezione familiare nei casinò moderni

IAS अफसरों की पोस्टिंग की सिफ़ारिश करेंगे ACS केशरी, सिविल सेवा बोर्ड सदस्य, PEB के अध्यक्ष बने

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment