Pradesh Samwad
उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

यूपी ‘महासंग्राम’ की तैयारी तेज, CM योगी ने दिल्ली पहुंचकर शाह और नड्डा से चुनावी रणनीति पर किया मंथन

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं की एक अहम बैठक हुई जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शामिल हुए। उत्तर प्रदेश में अन्य कई राज्यों के साथ अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव (Up Assembly Election Meeting) होने वाले हैं। इसके लिए सपा, बसपा, कांग्रेस समेत कई दल मैदान में हैं। प्रदेश चुनाव में पहली बार ओवैसी की पार्टी भी चुनाव लड़ेगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग दो घंटे तक चली बैठक में इन नेताओं के अलावा उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी उपस्थित थे। यह बैठक शाह के आधिकारिक आवास पर हुई।
किन मुद्दों पर हुई चर्चा? : बैठक में क्या चर्चा हुई इस बारे में औपचारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया लेकिन सूत्रों की मानें तो बैठक में चुनावी रणनीति की रूपरेखा को लेकर चर्चा हुई। साथ ही उत्तर प्रदेश विधान परिषद में खाली चार सीटों पर उम्मीदवारों के बारे में भी चर्चा की गई।
इससे पहले, जून महीने के मध्य में योगी ने दिल्ली का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।
सीएम योगी के दिल्ली के क्या है मायने? : मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा ऐसे समय में हुआ है जब उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र निर्धारित समय से पहले ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले विधानसभा में 2021-22 के लिए 7301.52 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हुआ।
केंद्रीय मंत्रियों ने निकाली है जन आशीर्वाद यात्रा : बता दें कि भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जोरशोर से जुट गई है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में उत्तर प्रदेश से शामिल सदस्यों ने 16 अगस्त से विभिन्न क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली है।

Related posts

विक्ट्री साइन, फ्लाइंग किस… हिजाब में बुलेट और स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाती लड़कियों का बिंदास अंदाज

Pradesh Samwad Team

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला 22 MEMU और यात्री ट्रेनों के नंबर होंगे नियमित

Pradesh Samwad Team

सीएम ने परिवार संग की धनतेरस की खरीदारी, लोगों को दी बधाई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment