Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

शराब की दो बोतल के बदल गंवाए 80000 रुपए, भोपाल से भरतपुर पहुंची पुलिस तो पकड़ में आया शातिर ठग


मध्य प्रदेश की भोपाल क्राइम पुलिस शुक्रवार को राजस्थान के भरतपुर पहुंची। यहां एक शातिर ठग को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद कैथवाड़ा थाना पुलिस टीम के साथ मिलकर धर्मशाला गांव में दबिश दी गई। दोनों राज्यों की पुलिस टीमों ने यहां से ठग अशफाक को गिरफ्तार किया। अशफाक ने भोपाल निवासी एक व्यक्ति लोकेश कुमार से शराब की होम डिलीवरी के नाम पर 80,000 रुपये की ठगी की थी।
ठग ने शराब की होम डिलीवरी का गूगल पर विज्ञापन डाला था। इसके झांसे में आने के बाद लोकेश ने सम्पर्क किया। जब ठगी में 80 हजार रुपए गंवा दिए तो पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी। अब भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ठग को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। : कैथवाड़ा थाना प्रभारी राम नरेश ने बताया कि भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया था। बताया कि उनके शहर के एक व्यक्ति के साथ भरतपुर के बदमाशों ने शराब की ऑनलाइन होम डिलीवरी करने के नाम पर ₹80,000 की ठगी की है। इसके बाद गांव में दबिश देकर बदमाश को गिरफ्तार किया गया।
इस बदमाश ने शराब की होम डिलीवरी का ऑनलाइन विज्ञापन गूगल पर शेयर किया था। जहां से पीड़ित ने नंबर लेकर इन लोगों से संपर्क किया और बदमाशों ने उसके साथ ठगी की थी। दरअसल, इन ठगों ने गूगल पर शराब की होम डिलीवरी का एक ऑनलाइन विज्ञापन डाला था और अपने नंबर डाले थे। भोपाल निवासी लोकेश कुमार ने दो शराब की बोतल लेने के लिए संपर्क किया। ठगों को ऑनलाइन भुगतान कर दिया लेकिन ठग ने धीरे-धीरे पीड़ित से ₹80,000 ठग लिए और अपने मोबाइल बंद कर लिया।

Related posts

‘यूपी में अपने दम पर लडे़ेगी कांग्रेस…’ पिछले गठबंधनों की टीस अभी भी बाकी या फिर दूसरे दलों से नहीं बात?

Pradesh Samwad Team

Stratégies d’acquisition gagnantes : quand les plateformes de jeu s’allient pour multiplier les jackpots à l’occasion de Pâques – analyse approfondie du marché post‑pandémique – impact macroéconomique et réglementaire – dynamique des fusions et acquisitions depuis 2020 – modèle d’achat complet versus prise minoritaire – joint‑ventures stratégiques et accords de licence – étude de cas française sur le rachat d’un développeur de slots – partenariat technologique entre fournisseurs RNG et opérateurs – rôle décisif du data‑analytics dans la personnalisation des offres pascales – augmentation mesurable du jackpot moyen pendant la période Easter – intégration accélérée des catalogues jeux variés – promotion croisée festive avec tournois à gros prix – engagement utilisateur renforcé grâce aux campagnes saisonnières – risques culturels et techniques liés aux intégrations – défis réglementaires spécifiques aux marchés européens francophones – gestion optimisée du portefeuille licences – protection du jackpot « signature » – prévisions sur les montants futurs après Pâques – émergence potentielle des jackpots communautaires multi‑plateformes grâce aux dernières acquisitions – recommandations concrètes pour investir en R&D et renforcer les alliances stratégiques

Pourquoi les tournois de machines à sous en ligne captivent davantage les joueurs que les autres formats ?

Leave a Comment