Pradesh Samwad
खेल

पाक दौरा रद्द करने पर लैथम का बड़ा बयान, कहा- सुरक्षा सर्वोपरि


न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लाथम ने मंगलवार को स्वीकार किया कि उनकी टीम ने पाकिस्तान दौरा रद्द करके एक ‘ऐतिहासिक क्षण’ गंवा दिया, लेकिन उनका मानना है कि यह फैसला खिलाड़ियों की सुरक्षा पर आधारित था। शुक्रवार को रावलपिंडी में शुरुआती वनडे से कुछ घंटे पहले, न्यूजीलैंड ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया। लैथम को पाकिस्तान श्रृंखला के लिए कप्तान बनाया गया था, जहां टीम को तीन एकदिवसीय और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने थे।
लैथम ने न्यूजीलैंड के मीडिया चैनल को बताया कि जब टीम वहां मौजूद थी तब यह न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था। लेकिन जाहिर है चीजें बदल गई। एनजेडसी (न्यूजीलैंड क्रिकेट) ने पाकिस्तान में मौजूद लोगों के साथ संपर्क कर तेजी से कार्रवाई की। हमारे इस फैसले के बाद भी पाकिस्तानी अधिकारियों का व्यवहार शानदार था। उन्होंने हमें होटल में सुरक्षित रखा और हमें निश्चित रूप से उन्हें धन्यवाद देना चाहिए। दुबई में मौजूद लैथम ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह खेल के सामान्य दिन की तरह था। हमें दोपहर 12.30 बजे मैच के लिए निकलना था लेकिन हमारे व्हाट्सएप समूह पर एक मैसेज आया कि हम 12 बजे टीम की बैठक करेंगे। हर कोई सोच रहा था कि क्या हो रहा है और फिर हमें खबर मिली कि हम वापस घर जा रहे हैं। हमारे लिए उसके बाद के 24 घंटे घटनाओं से भरे रहे लेकिन एनजेडसी और खिलाड़ी संघ, पाकिस्तान में मौजूद हर किसी के लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि थी। उन्होंने हमें 24 घंटे के अंदर दुबई पहुंचाकर शानदार काम किया।

Related posts

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी कूडो खिलाड़ी अनुज्ञा शर्मा

Pradesh Samwad Team

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट फेथ क्रिकेट अकादमी ने उड़ान क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

उड़ान समर लीग : अभिषेक की गैन्दबाजी से उड़ान फायटर्स सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment