Pradesh Samwad
देश विदेश

दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने वाला देश बना यूएई, 80 फीसदी से ज्यादा को लगी दोनों डोज

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। वैक्सीन इस लड़ाई में हमारा प्रमुख हथियार है। वैक्सिनेशन के मामले में संयुक्त अरब अमीरात दुनिया में सबसे आगे है। यूएई के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को घोषणा करते हुए बताया कि पूरी दुनिया में यूएई में सबसे लोगों को कोविड वैक्सीन कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। वैक्सिनेशन को लेकर नई रैंकिंग में यूएई टॉप पर है।
वैक्सिनेशन में पुर्तगाल यूएई से आगे : यूएई के स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक प्रवक्ता डॉ फरीदा अल होसानी ने Our World in Data वेबसाइट का हवाला देते हुए कहा कि देश की कुल 91 फीसदी आबादी को फिलहाल कोविड वैक्सीन की एक खुराक दी जा चुकी है। वहीं कम से कम 80.38 आबादी वैक्सीन की दोनों डोज प्राप्त कर चुकी है, जो रैंकिंग में यूएई को दूसरा स्थान देती है। इस मामले में पुर्तगाल फिलहाल यूएई से आगे चल रहा है, जहां 81.82 फीसदी लोगों को पूरी तरह से वैक्सीन लग चुकी है।
कोरोना के मामलों में भारी गिरावट : आंकड़ों के अनुसार प्रति 1000 लोगों पर किए गए कोरोना वायरस टेस्ट की संख्या में यूएई दुनिया में तीसरे स्थान पर आता है। डॉ होसानी ने कहा कि जांच का यह आंकड़ा महामारी की शुरुआत से 12 सितंबर तक का है। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में अगस्त 2020 की तुलना में कोविड-19 मामलों की संख्या में 60 फीसदी की कमी आई है। एक साल में संक्रमणों की संख्या का सबसे कम प्रतिशत दर्ज किया गया है।
वैक्सिनेशन के दम पर कोरोना को हराया : प्रवक्ता ने कहा कि महामारी के खिलाफ लड़ाई में यूएई की सफलता का श्रेय मजबूत टीकाकरण अभियान और लोगों द्वारा सुरक्षा मानकों के पालन करने को जाता है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की मदद से हम बीमारी की जटिलता, अस्पतालों में मरीजों की संख्या और वेटिंलेटर्स पर निर्भरता को कम कर सकते हैं। कोरोना के मामले कम होने के बाद जैसे-जैसे हालात सामान्य हो रहे हैं, यूएई दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों के लिए अपने दरवाजे खोल रहा है।

Related posts

कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना दक्षिण एशिया में शांति संभव नहीं : कुरैशी

Pradesh Samwad Team

तुर्की ने दुनिया के पहले लेजर से लैस ड्रोन का टेस्ट किया, आधे किमी दूर तक कर सकता है हमला

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान के हरनई में भीषण भूकंप, कम से कम 20 लोगों के मौत की खबर, कई घायल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment