Pradesh Samwad
देश विदेश

कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना दक्षिण एशिया में शांति संभव नहीं : कुरैशी


पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को कजाकिस्तान में एक बहुपक्षीय बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारत के साथ ‘‘मुख्य विवाद” के समाधान के बिना दक्षिण एशिया में स्थायी शांति संभव नहीं है। कुरैशी ने वीडियो बयान के माध्यम से एशिया में वार्ता और विश्वास निर्माण उपाय सम्मेलन (सीआईसीए) के विदेश मंत्रियों की छठी बैठक को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। बैठक की मेजबानी वर्तमान सीआईसीए अध्यक्ष कजाकिस्तान ने की।
विदेश कार्यालय के अनुसार, कुरैशी ने कहा, ‘‘दक्षिण एशिया में स्थायी शांति तब तक नहीं होगी जब तक कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की इच्छाओं के अनुसार जम्मू कश्मीर के मुख्य विवाद को हल नहीं किया जाता है।” भारत ने पाकिस्तान से बार-बार कहा है कि ‘‘जम्मू कश्मीर “हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा रहेगा।” भारत ने पाकिस्तान को वास्तविकता को स्वीकार करने और भारत विरोधी दुष्प्रचार को रोकने की भी सलाह दी है।

Related posts

ट्रंप के ‘भक्त’ को कोर्ट ने सुनाई 41 महीने की सजा

Pradesh Samwad Team

रूस ने यूक्रेन में विदेशी हथियारों के ठिकाने को पूरी तरह तबाह कर दिया है

Pradesh Samwad Team

पंजाब को अलग देश बनाने पर खालिस्‍तानियों के जनमत संग्रह की निकली हवा, पाकिस्‍तान भी बेनकाब

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment