Pradesh Samwad
खेल

पदक लाने वाले धनंजय और गौरंशी को मुख्यमंत्री ने दिए 25-25 लाख, प्रियांशु को 10 लाख

ब्राजील में हुए डेफ ओलंपिक में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. इसमें गौरांशी शर्मा ने गोल्ड, तो धनंजय दुबे ने रजत पदक हासिल किया. इसके साथ ही थॉमस कप में प्रियांशु राजावत ने गोल्ड मेडल जीता है. इन सभी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास पर सम्मानित किया और राशि के चैक वितरित किए. मध्यप्रदेश राज्य बैंडमिंटन अकादमी की दिव्यांग खिलाड़ी गौरांशी शर्मा ने ब्राजील में चल रहे डेफ ओलिम्पिक में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया. इसके साथ ही मध्यप्रदेश के प्रियांशु राजावत ने थॉमस कप में गोल्ड मेडल, धनंजय दुबे ने डेफ ओलम्पिक ब्राजील में रजत पदक टेनिस में जीता.
खिलाड़ियों का हुआ सम्मान: मुख्यमंत्री निवास पर इन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री ने प्रियांशु को 10 लाख, धनंजय और गौरांशी को 25-25 लाख की राशि से सम्मानित किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने खिलाडियों को पुरस्कृत किया और बधाई दी. सीएम ने कहा कि टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई गौरांशी की प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखर कर आई है.
खेल मंत्री ने जाहिर की प्रसन्नता: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने एक बार फिर गौरांशी को लेकर प्रसन्नता जाहिर की. यशोधरा ने इस मौके पर कहा कि गौरांशी ने ये साबित कर दिया है कि मध्यप्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. प्रतिभा को निखारने का श्रेय हमारी अकादमी की बेहतर सुविधाओं और प्रशिक्षकों को जाता है. साथ ही मैं उनके समर्पित माता-पिता को भी बधाई देती हूँ. गौरांशी शर्मा के माता-पिता भी दिव्यांग हैं, लेकिन उन्होंने कभी इसे गौरांशी के सपनों के बीच बाधा नहीं बनने दिया.

Related posts

इंग्लैंड ने पहली पारी में 119 रनों पर गंवाए 3 विकेट, भारत अब भी 245 रन आगे

Pradesh Samwad Team

राधारमण-आरजीपीवी राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट
भोपाल और रीवा भिड़ेंगे फाइनल में

Pradesh Samwad Team

16 february

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment