Pradesh Samwad
खेल

बॉयज अंडर-14 रामेश्वर प्रताप सिंह ट्रॉफी : यशवर्धन और भोपाल के अँजेश पॉल को संयुक्त रूप से मेन ऑफ द मैच चुना गया अँजेश पॉल भोपाल में रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी का प्रतिनिधित्व करते है। चम्बल ने रेस्ट ऑफ एम पी बी टीम के साथ मैच को किया ड्रा

मध्यप्रदेश क्रिकेट एशोसिएशन द्वारा आयोजित बॉयज अंडर-14 रामेश्वर प्रताप सिंह ट्रॉफी में टीम चम्बल ने मध्यप्रदेश प्रदेश की बी टीम के साथ ड्रा खेल खिताब पर कब्ज़ा किया मुरैना एम पी सी ए के करुआ मैदान पर चल रही रामेश्वर प्रताप बॉयज अंडर-14 ट्रॉफी को चम्बल डिवीज़न ने जीत कर इस सत्र की तीसरी ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया किया l 21 मई से शुरू हुये तीसरा मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गया l टॉस जीतकर टीम चम्बल के कप्तान यशवर्द्धन चौहान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। चम्बल डिवीज़न ने कृष्णा राजोरिया के 95 और यशवर्धन के 81 रनों की मदद से पहली पारी मे 301 रन बनाये। जबकि रेस्ट ऑफ़ एम पी बी की टीम के तरफ से भोपाल के अँजेश पॉल ने 7 विकेट लिये। जवाव मे रेस्ट ऑफ़ एम पी बी टीम ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। चंबल की तरफ से यशवर्धन ने सर्वाधिक चार विकेट लिए l इस तरीके से यह मुकाबला ड्रॉ हो गया l यशवर्धन और अंजेश के बेहतरीन खेल के लिए संयुक्त रुप से प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया l चंबल डिवीजन ने प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए यह ट्रॉफी जीत ली। इस मौके पर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष श्री करण सिंह शेखावत जी एम पी सी ए के मैच ऑब्जर्वर रविन्द्र तिवारी जी मौजूद थे, साथ ही चंबल डिवीजन के सचिव तस्लीम खान जी सह सचिव अशोक यादव जी एवम अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे । इस जीत पर चम्बल डिवीजन के अध्यक्ष श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवम कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रशांत मेहता जी ने टीम के साथ कोच और टीम मैनेजर को बधाई दी। चम्बल डिवीजन के पूरे परिवार ने इस जीत पर हर्ष व्यक्त किया और टीम को बधाई दी।

Related posts

इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत, बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

Pradesh Samwad Team

लखनऊ को 18 रन से हराकर बैंगलोर का ‘जोश’ हाई, डु प्लेसिस के बाद हेजलवुड का धमाल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment