Pradesh Samwad
खेल

नीरज पटेल का सब जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन

बोरगांव खु़र्द खंडवा मध्य प्रदेश के नीरज पटेल 17 से 23 जून 2022 तक बिश्केक (किर्गिस्तान) में होने वाली सब जूनियर (अंडर-17) एशियन चैंपियनशिप ग्रीको रोमन शैली के 45 किलोग्राम मैं भाग लेंगे ।
खंडवा जिले के एक छोटे से गांव बोरगांव खुर्द के नीरज पटेल की इस उपलब्धि के लिए ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी पप्पू यादव पहलवान ,
मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के अध्यक्ष- कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग डॉ मोहन यादव, सचिव -सुरेश यादव , कोषाध्यक्ष – विक्रम अवॉर्डी ओम प्रकाश खत्री , विश्वामित्र अवॉर्डीस शाकिर नूर, विक्रम अवार्ड की अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच फा़तमा बानो ,
साथ ही प्रदेश कुश्ती संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गणों सहित सभी ने नीरज पटेल उनके कोच जगदीश पटेल को -बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं दीं । साथ ही नीरज पटेल को आगामी होने वाली एशियन चैंपियनशिप से देश के लिए पदक लाने की शुभकामनाएं दीं ।
भारतीय कुश्ती संघ द्वारा चयनित टीम के बालकों का प्रशिक्षण शिविर 19 मई से 16 जून 2022 तक नंदिनी नगर गोंडा (उत्तर प्रदेश) में लगाया जा रहा है।

Related posts

ऑल इंडिया ओपन टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : टैगोर टी-10 दिन के पहले मैच में आरसीसी बनखेड़ी के रितिक शर्मा, दूसरे मैच में आरसीसी बनखेड़ी के नितेश गुर्जर और तीसरे मैच में सेक्ट भोपाल के सुजीत बने मैन ऑफ द मैच

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट सोनेट क्रिकेट क्लब और के जी कोल्ट्स के मध्य खिताबी मुकाबला आज

Pradesh Samwad Team

14 टीमों 210 खिलाडियों के साथ कल से शुरु होगी उड़ान समर लीग

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment