31 C
Madhya Pradesh
October 10, 2026
Pradesh Samwad
खेल

तालिबानी AK-47 लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऑफिस में घुसे, पूर्व क्रिकेटर भी साथ, फोटो वायरल


एक ओर जहां अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने दुनिया को इस बात का भरोसा दिलाया है कि तालिबानी खौफ के बीच भी खेल को नुकसान नहीं पहुंचेगा तो दूसरी ओर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे जिसका क्रिकेट से दूर-दूर तक नाता नहीं है। दरअसल, ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि कुछ तालिबानी AK-47 लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऑफिस में घुसे हैं और साथ में पूर्व क्रिकेटर अब्दुल्लाह मजारी हैं।
तस्वीर एसीबी के कॉन्फ्रेंस रूम की बताई जा रही है। यह तस्वीर पिछले 25-30 वर्षों की संगीनों के साए में संवारी गई क्रिकेट को निखारने की उन तमाम कोशिशों पर पानी फेरते नजर आ रही है। तालिबानी खौफ के बीच क्रिकेट बोर्ड के सीईओ हामिद शेनवारी ने यह दावा किया था कि क्रिकेट को इससे कोई नुकसान नहीं होगा।
यही नहीं, तालिबान के कब्जे के बाद उपजे हालात के बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) घरेलू टी20 टूर्नामेंट शपागीजा क्रिकेट लीग का विस्तारित ढंग से 10 से 25 सितंबर तक यहां काबुल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजन करने की तैयारी में है। इस लीग में दो और टीमों को शामिल करने के साथ ही फ्रैंचाइजों की कुल संख्या आठ हो गई है।
यह इस लीग का आठवां संस्करण होगा। काबुल में एसीबी के मुख्य कार्यालय में आयोजित एक समारोह में गुरुवार को सभी आठ फ्रैंचाइजी के स्वामित्व अधिकार बेचे गए। इन आठ फ्रैंचाइजों में हिंदुकुश स्टारर्स, पामिर जालमियां, स्पीनघर टाइगर्स, काबुल इगल्स, एमो शॉर्क्स, बोस्ट डिफेंडर्स, बंद-ए अमिर ड्रेगंस, मिस ए एइनाक नाइट्स हैं।
हिंदुकुश स्टार्स और पामिर अलियान नई फ्रैंचाइजी हैं। एसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हामिद ने बयान जारी कर कहा, ‘इस बार एससीएल दर्शकों और प्रशंसकों को एक नया अनुभव प्रदान करेगा। यह खिलाड़ियों के लिए आर्थिक रूप से भी बहुत अच्छा होगा।’

Related posts

सारांश ट्राफी के पहले मैच में DGP 11 ने मोटिव ट्रेंडिंग कंपनी को 7 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने कमेंट्री को अलविदा कहा

Pradesh Samwad Team

टी20 विश्वकप से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन, उनकी जगह लेगा यह तेज गेंदबाज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment