24.4 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Pradesh Samwad
खेल

डॉ.शफकत मोहम्मद खान अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता : भोपाल संभाग विरुद्ध इंदौर संभाग के मध्य खिताबी मुकाबला आज

भोपाल में खेली जा रही डॉ. शफकत मो. खान अंडर 18 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में आज दो सेमीफ़ाइनल मुकाबले भोपाल संभाग विरुद्ध ग्वालियर संभागऔर इंदौर संभाग विरुद्ध नर्मदापुरम संभाग के मध्य खेले गए। पहला मुकाबला भोपाल संभाग और ग्वालियर संभाग के मध्य खेला गया जिसमें ग्वालियर संभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.2 ओवर में 202 रन बनाए जिसमे मानव भार्गव ने 44, रुद्र तोमर ने 39, ऋषि मिगलानी ने 27 और अनुज प्रताप ने 20 रनों का योगदान दिया। भोपाल संभाग की तरफ से मयंक अवस्थी ने 3 , प्रारब्ध मिश्रा ने 2 और राजवीर, अनिमेष और शिवांश ने 1 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी भोपाल संभाग की टीम ने 42.4 ओवर में प्रारब्ध मिश्रा के नाबाद 95, और ओजस यादव के नाबाद 62 रनों की बदौलत यह मैच 8 विकेट से जीत लिया और प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रारब्ध मिश्रा को दोहरे प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया उन्हें एमपीसीए के जूनियर सिलेक्शन कमिटी के सदस्य करण सिंह ने पुरूस्कृत किया। जहाँ उसका मुकाबला कल संभाग से होगा जिसने सेमीफइनल में आज नर्मदापुरम को 4 विकेट से हरा दिया।नर्मदापुरम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 250 रन बनाए जिसमे अथर्व महाजन ने 70, निखिल राजपूत ने 63 , साहिल ने 31 और अर्जुन ने 26 रन बनाए। इंदौर संभाग बाकी तरफ से विशाल ने 3 और अनंजय ने 2 विकेट लिए।जवाबी पारी खेलने उतरी इंदौर संभाग की टीम ने 47.5 ओवर में 254 रन बनाकर यह मैच 4 विकेट से जीत लिया। इंदौर संभाग से अंश ने नाबाद 74, रणवीर चंदेल के 59 और अभिषेक यादव के 47 रन बनाए। नर्मदापुरम की तरफ से पुलकित गिरी और करण यादव ने 2 2 विकेट लिए। अंश को मेन ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह इंदौर संभाग ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया और प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहाँ कल उसका मुकाबला मेजबान भोपाल संभाग से होगा।

Related posts

रजत पाटीदार के 102 मीटर छक्के से जख्मी हुआ बुजुर्ग, सिर पर लगी गेंद

Pradesh Samwad Team

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

Pradesh Samwad Team

अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट: अरेरा क्रिकेट अकादमी ने आई बी एस ग्लोबल क्रिकेट अकादमी उज्जैन को 118 रनों से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment