Pradesh Samwad
खेल

टीम इंडिया 191 पर सिमटी, इंग्लैंड ने रूट समेत गंवाए 3 विकेट


इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं ऐसे में ये मैच जीतकर दोनों टीमें बढ़त हासिल करना चाहेंगी। इंग्लैंड ने टॉस जीत लिया है और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। भारत की पहली पारी 191 रन पर ऑलआउट हो गई। रूट 21 रन पर आउट, इंग्लैंड स्कोर 53/3
पहला दिन : टीम को तीसरी और बड़ी सफलता उमेश यादव ने दिलाई। उमेश यादव ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को 21 रन पर आउट कर भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई।
बल्लेबाजी के लिए आई इंग्लैंड की टीम की भी शुरूआत अच्छी नहीं रही और 6 रन पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया। बुमराह ने पहले रोरी बर्न्स को 5 रन पर आउट किया और उसके बाद हासिब हमीद को शून्य पर आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई।
भारत का आखिरी विकेट उमेश यादव के रूप में लगा। उमेश 10 रन बनाकर आउट हो गए और भारत की पहली पारी 191 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन ने एक, रॉबिन्सन ने 3, वोक्स ने 4 और ओवरटन ने एक विकेट अपने नाम किया।
भारत को 9वां झटका बुमराह के रूप में लगा। बल्लेबाजी के लिए आए जसप्रीत बुमराह बिना गेंद खेले ही रन आउट हो गए।
पंत के आउट होने के बाद शार्दुल ठाकुर ने अर्धशतक पारीय खेली और टीम के स्कोर को आगे लेकर गए। शार्दुल 57 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हुए।
रहाणे के बाद बल्लेबाजी के लिए आए ऋषभ पंत क्रिस वोक्स की गेंद पर खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। पंत 9 रन बनाकर आउट हुए।
भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 14 रन ही बना सके और स्लिप में कैच आउट हो गए। उन्हें क्रेग ओवरटन ने अपना शिकार बनाया।
कप्तान विराट कोहली ने इस दौरान जरूर अच्छी लय दिखाई। उन्होंने बेहतरीन कवर ड्राइव मारे और अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्हें रॉबिन्सन ने बेयरस्टो के हाथों आऊट कराया। विराट 50 रन पर आउट हुए।
अजिंक्य रहाणे के स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आए रविंद्र जडेजा ने सबको हैरान कर दिया। लेकिन जडेजा भी ऊपरी क्रम में आकर कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और 10 रन बनाकर आउट हो गए।
अच्छे लय में दिख रहे केएल राहुल भी रोहित शर्मा के आउट होने के बाद पवेलियन लौट गए। राहुल 17 रन बनाकर रॉबिन्सन की गेंद का शिकार बने। बल्लेबाजी के लिए पुजारा को एंडरसन ने एक बार फिर अपना शिकार बनाया। पुजारा 4 रन बनाकर आउट हुए।
पहले बल्लेबाजी के लिए भारतीय टीम को इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शुरूआती झटके दिए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने रोहित शर्मा को 11 रन पर आउट कर इंग्लैंड के पहली सफलता दिलाई।
क्या आप जानते हैं ? : भारत ने 1971 में ओवल में अपने 13 टेस्ट में से केवल 1 जीत दर्ज की है। उन्होंने यहां अपने आखिरी तीन टेस्ट में से प्रत्येक में 2 पारियों की हार सहित हार का सामना किया है।
ओवल हाल के दिनों में इंग्लैंड में सबसे अधिक स्पिन के अनुकूल स्थल रहा है और पिछले 5 टेस्ट में स्पिनरों ने 50 विकेट गिरेाए हैं। अश्विन ने भी इस सीजन में सरे के साथ अपने एक मैच में 27 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे।
द ओवल वह जगह है जहां जेम्स एंडरसन के टेस्ट क्रिकेट में इंग्लिश वेन्यू में सबसे ज्यादा औसत विकेट्स हैं। यह उन स्थानों में से एक है जहां उन्होंने अभी तक 5 विकेट नहीं लिए हैं।
प्लेइंग इलेवन : इंग्लैंड : रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मालन, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, क्रेग ओवरटन, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन।
भारत : रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Related posts

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट के जी कोल्ट्स ने रोहतक रोड जिमखाना को 7 विकेट से हरा फाइनल में किया प्रवेश

Pradesh Samwad Team

मैजिक लाइब्रेरी कराते क्लब के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक

Pradesh Samwad Team

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) : सिद्धार्थ और भावी शर्मा की शानदार बल्लेबाजी से टी एन एम अकादमी की आसान जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment