24.1 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Pradesh Samwad
झारखंडदेश विदेशप्रदेशमध्य प्रदेश

झारखंड,मध्यप्रदेश समेत देश के 5 हाई कोर्ट में 9 जजों की नियुक्ति, जल्द होंगी और नियुक्तियां

9 न्यायिक अधिकारियों और वकीलों को बुधवार हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने कई नामों को उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति की अनुशंसा की थी जिसके तहत ये नियुक्तियां हुई हैं।
उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने इस वर्ष आठ अगस्त और एक सितंबर के बीच विभिन्न उच्च न्यायालयों की ओर से भेजे गए 100 से अधिक नामों पर गौर किया था। अंत में 12 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए 68 नाम सरकार के पास भेजे थे। बाद में कुछ और नाम सरकार के पास भेजे गए।
कानून मंत्रालय में न्याय विभाग ने नवनियुक्त न्यायाधीशों के बारे में ट्वीट किया। सात न्यायिक अधिकारियों और दो वकीलों को पांच उच्च न्यायालयों में नियुक्त किया गया है। चार न्यायाधीशों को झारखंड उच्च न्यायालय और दो को पटना उच्च न्यायालय में नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और केरल के उच्च न्यायालयों में एक- एक न्यायाधीश की नियुक्ति की गई है। मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कुमार कौरव को राज्य के उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की अधिसूचना बाद में कानून मंत्रालय ने जारी की।

Related posts

UNHRC में वोटिंग से फिर दूर रहा भारत, नहीं किया मतदान

Pradesh Samwad Team

Gratis‑Spins clever nutzen: So sichern Sie sich Bonus‑Ohne‑Einzahlung und schnelle Auszahlungen bei Bizzo Casino

मौसम विभाग की चेतावनी, भोपाल समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment