29.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता जे डी सी ए के तत्वाधान में रानीताल खेल मैदान मे आयोजित इंटर क्लब बालक वर्ग 16 दो दिवसीय प्रतियोगिता में खेली जा रही है जिसमें जबलपुर क्लब और एम एच एकेडमी जबलपुर के मध्य खेला गया। जबलपुर क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया जिसमें जबलपुर क्लब मात्र 38 रन बना कर आल आउट हो गयी। जिसमें अभिराज ने 8 रन देवांश ने 7 रन अनुभव ठाकुर ने 5 रन बनाए। एम एच एकेडमी से आर्यन रघुवंशी ने 7 ओवरों में 5 रन देकर 6 विकेट प्राप्त किए। अनिकेत वर्मन 7 ओवरों में 4 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए। अलंकृत सिंह ने 3 ओवरों में 11 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए । एम एच अकैडमी जबलपुर ने बल्लेबाजी करते हुए 290 रन 8 विकेट मैं अपनी पारी घोषित की, जिसमें तनिष्क यादव ने आठ चौके की सहायता से 71 रन बनाए । यशवर्धन जैन ने 10 चौके की मदद से 61 रन बनाए अलंकृत सिंह ने पांच चौके वह 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाए वरुण तिवारी ने एक छक्का और दो चौके की मदद से 33 रन बनाए इस प्रकार जबलपुर क्लब से विकेट लेने वाले खिलाड़ी अबीर ने 3 विकेट और अनुभव ठाकुर ने दो विकेट तरुण ने 1 विकेट लिए। इस प्रकार एमएच एकेडमी जबलपुर ने 252 रनों की बढ़त हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसका मुकाबला एमएच अकैडमी जबलपुर व खालसा क्लब जबलपुर से खेला जाएगा ।

Related posts

एम एम जगदाले स्मृति अंडर 15 वर्षीय अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

भोपाल- केडेट अंडर -15 जि़ला स्तरीय बालक बालिका कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न

Pradesh Samwad Team

प्रथम स्व. सैयद शकील मोहम्मद स्मृति
टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment