Pradesh Samwad
खेल

टीम इंडिया का रेकॉर्ड, आज तक नहीं हारी कोई T-20


जयपुर टी-20 में कब्जा जमाने के बाद टीम इंडिया की निगाहें शुक्रवार को रांची में होने वाले दूसरे मैच पर होगी। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मुकाबला जीतकर रोहित के रणबांकुरे तीन मैच की टी-20 सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेंगे।
झारखंड स्टेड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टीम इंडिया की जीत का रेकॉर्ड 100 फीसदी रहा है। भारतीय टीम ने यहां हुए दोनों ही टी-20 मुकाबले में जीत हासिल की है। यहां पहला टी-20 मैच 12 फरवरी 2016 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जिसमें 69 रन से जीत मिली थी। दूसरा टी-20 मैच सात अक्तूबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया से हुआ था, जिसमें कंगारू टीम को नौ विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
गुड न्यूज लेकर आ रहा भारत : जयपुर में मेजबान टीम पहले मैच से कई अच्छी चीजें ले सकती है। जैसे रोहित शर्मा के स्ट्रोक से भरे 48 रन, रविचंद्रन अश्विन के दो महत्वपूर्ण विकेट के अलावा, सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों पर 62 रन बनाकर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के अवसर का भरपूर फायदा उठाया। साथ ही भुवनेश्वर कुमार ने अपने चार ओवरों में 24 रन देकर दो विकेट लिए।
न्यूजीलैंड को निराश होने की जरूरत नहीं : भारत को पिछले मैच में अंतिम चार ओवरों में 23 रनों की जरूरत थी, जिससे भारत के जल्द जीतने की उम्मीद की जा सकती थी। लेकिन कप्तान टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्ग्यूसन की न्यूजीलैंड की तेज तिकड़ी ने 17वें, 18वें और 19वें ओवर में सिर्फ 13 रन देकर अंतिम ओवर में मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि मार्टिन गुप्टिल (42 गेंदों में 70 रन) और मार्क चैपमैन (50 गेंदों में 63 रन) की शानदार पारी के अलावा न्यूजीलैंड अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश होगा।
भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, और मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: टिम साउथी (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, टिम सेफर्ट और ईश सोढ़ी।

Related posts

स्व. श्री कैलाश सारँग अंडर15 क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक मैच में एम सी ए ने विदिशा को 7 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

लगातार दूसरे मैच में नर्वस 90’s का शिकार हुए वार्नर, पर जीत लिया सबका दिल

Pradesh Samwad Team

39वीं सीनियर एवं 23वीं ओपन स्प्रींट नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप-2022

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment