Pradesh Samwad
देश विदेश

काबुल हवाई अड्डे से उड़े इटली के मिलिट्री प्लेन पर फायरिंग? तालिबान ने बताया सच


इटली के सैन्य अधिकारियों ने पहले बताया था कि काबुल एयरपोर्ट से लगभग 100 अफगान नागरिकों को लेकर रोम आ रहे सी-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट पर उड़ान के कुछ सेकेंड बाद फायरिंग की गई थी। एक इतालवी पत्रकार ने स्काई टीजी 24 को बताया कि वह 98 अफगान नागरिकों के साथ विमान में सवार थी, जब विमान को मशीनगनों से निशाना बनाया गया।
अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले इटली के एयरक्राफ्ट हुई फायरिंग की घटना में बड़ा खुलासा हुआ है। तालिबान ने बताया है कि उसके लड़ाकों ने हवाई अड्डे के पास भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं थीं। उनका निशाना इटली का सैन्य परिवहन विमान सी-130 नहीं था। पहले कई मीडिया रिपोर्ट में रोम के अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया था कि इटली के एयरक्राफ्ट पर काबुल में फायरिंग की गई है।
विमान में लगभग 100 यात्री थे सवार : इटली के सैन्य अधिकारियों ने पहले बताया था कि काबुल एयरपोर्ट से लगभग 100 अफगान नागरिकों को लेकर रोम आ रहे सी-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट पर उड़ान के कुछ सेकेंड बाद फायरिंग की गई थी। एक इतालवी पत्रकार ने स्काई टीजी 24 को बताया कि वह 98 अफगान नागरिकों के साथ विमान में सवार थी, जब विमान को मशीनगनों से निशाना बनाया गया।
पायलट ने हवा में विमान को लहराया : पत्रकार ने कहा था कि पायलट ने तुरंत इस फायरिंग पर कार्रवाई की और विमान को गोलियों से बचाने के लिए हवा में इधर-उधर घुमाया। इस दौरान विमान में सवार सभी नागरिक डर गए। हमें थोड़ी घबराहट हुई लेकिन जल्द ही हालात पर काबू पा लिया गया।

Related posts

क्‍या मार्च तक गिर जाएगी इमरान खान सरकार ?

Pradesh Samwad Team

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के पीएम से की मुलाकात, यूरोपीय आयोग के नेताओं से भी मिले, हुआ भव्य स्वागत

Pradesh Samwad Team

ब्रिटेन में क्रिसमस से पहले नहीं लगेगा लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री बोले- सतर्क रहें और आनंद लें

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment