Pradesh Samwad
देश विदेश

काबुल हवाई अड्डे से उड़े इटली के मिलिट्री प्लेन पर फायरिंग? तालिबान ने बताया सच


इटली के सैन्य अधिकारियों ने पहले बताया था कि काबुल एयरपोर्ट से लगभग 100 अफगान नागरिकों को लेकर रोम आ रहे सी-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट पर उड़ान के कुछ सेकेंड बाद फायरिंग की गई थी। एक इतालवी पत्रकार ने स्काई टीजी 24 को बताया कि वह 98 अफगान नागरिकों के साथ विमान में सवार थी, जब विमान को मशीनगनों से निशाना बनाया गया।
अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले इटली के एयरक्राफ्ट हुई फायरिंग की घटना में बड़ा खुलासा हुआ है। तालिबान ने बताया है कि उसके लड़ाकों ने हवाई अड्डे के पास भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं थीं। उनका निशाना इटली का सैन्य परिवहन विमान सी-130 नहीं था। पहले कई मीडिया रिपोर्ट में रोम के अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया था कि इटली के एयरक्राफ्ट पर काबुल में फायरिंग की गई है।
विमान में लगभग 100 यात्री थे सवार : इटली के सैन्य अधिकारियों ने पहले बताया था कि काबुल एयरपोर्ट से लगभग 100 अफगान नागरिकों को लेकर रोम आ रहे सी-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट पर उड़ान के कुछ सेकेंड बाद फायरिंग की गई थी। एक इतालवी पत्रकार ने स्काई टीजी 24 को बताया कि वह 98 अफगान नागरिकों के साथ विमान में सवार थी, जब विमान को मशीनगनों से निशाना बनाया गया।
पायलट ने हवा में विमान को लहराया : पत्रकार ने कहा था कि पायलट ने तुरंत इस फायरिंग पर कार्रवाई की और विमान को गोलियों से बचाने के लिए हवा में इधर-उधर घुमाया। इस दौरान विमान में सवार सभी नागरिक डर गए। हमें थोड़ी घबराहट हुई लेकिन जल्द ही हालात पर काबू पा लिया गया।

Related posts

पाकिस्तान के चुनावों में अब नहीं होगा EVM का इस्तेमाल? नेशनल असेंबली में रोक लगाने वाला विधेयक पारित

Pradesh Samwad Team

बलूचों के खून से सने हैं ISI के नए चीफ के हाथ, जानें कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम

Pradesh Samwad Team

कम से कम दूतावास के कांसुलर सेक्शन को तो खोल दें…तालिबान को अब समझ आई भारत की अहमियत! की गुजारिश

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment