Pradesh Samwad
देश विदेश

लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति चुने गए इमैनुएल मैक्रों


फ्रांस के मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुअल मैंक्रों ने शानदार जीते के साथ राष्ट्रपति पद का चुनाव दूसरी बार भी जीत लिया है। मैक्रों दूसरी बार फ्रांस के राष्ट्रपति बने हैं। दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग में मैक्रों को 58.2% वोट हासिल हुआ है। उनके खिलाफ घोर दक्षिण पंथी नेता मरीन ले पेन खड़ी थीं। पेन को 41.8% वोट हासिल हुआ।
वहीं मरीन ले पेन ने रविवार को राष्ट्रपति पद की दौड़ में हार स्वीकार कर ली और मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को विजयी मान लिया। फ्रांस में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ।
पेन ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में उनका अभूतपूर्व प्रदर्शन ”अपने आप में एक शानदार जीत” को दर्शाता है। फ्रांस की विभिन्न मतदान एजेंसियां मैक्रों की जीत का अनुमान जता रही हैं।

Related posts

जॉनसन जलवायु परिवर्तन पर बात करना चाह रहे, विरोधी भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा रहे

Pradesh Samwad Team

CM यादव, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी को खड़ा करने वाले नेताओं का स्मरण किया

Pradesh Samwad Team

पति के साथ मलाला यूसुफजई के इस वीडियो की खूब हो रही चर्चा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment