Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस विधायक ने शिवराज के मंत्री पर कसा ‘ब्यूटी पार्लर’ तंज, जवाब मिला- जरा कमलनाथ की भी सोचो

Arif Masood Beauty Parlour Comment : मध्य प्रदेश की राजनीति बुधवार को अचानक ही ब्यूटी पार्लर पर केंद्रित होकर रह गई। दिन भर कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर ब्यूटी पार्लर जाने को लेकर तंज कसते रहे। कांग्रेस नेताओं ने इसी बहाने बीजेपी की अंदरूनी राजनीति पर कटाक्ष किए। जवाब में बीजेपी ने कह दिया कि कांग्रेस नेता इतने खाली हैं कि दूसरों के तैयार होने में लगने वाले समय की निगरानी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह भी पता होना चाहिए कि कमलनाथ को तैयार होने में कितना समय लगता है।
ब्यूटी पार्लर को लेकर कमेंट की शुरुआत भोपाल मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने की। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Minister Vishvas Sarang) पर तंज कसते हुए मसूद ने कहा कि वह सार्वजनिक तौर पर सामने आने से पहले ब्यूटी पार्लर (Vishvas Sarang Goes Beauty Parlour) जाते हैं। मसूद ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में बिजली कटौती के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। सारंग नरेला विधानसभा सीट से ही विधायक हैं।
‘सारंग को तो परिवार के लोग ही पहचान नहीं पाएंगे’ : मसूद ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस क्षेत्र के मंत्री सुबह ब्यूटी पार्लर से होकर आने के बाद ही लोगों को दिखाई देते हैं। आजकल प्रतिस्पर्धा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कहते हैं कि वह अधिक स्मार्ट हैं। इसलिए सारंग ब्यूटी पार्लर में अधिक समय बिताते हैं और वहां से दो-तीन घंटों में लौटते हैं।’’ मसूद ने मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सारंग को बारिश में बिना छाते के घूमने के लिए कहो…. घर लौटने पर उनके परिवार के लोग ही उन्हें नहीं पहचान पाएंगे।
बीजेपी प्रवक्ता ने दिया जवाब : मसूद की टिप्पणी का जवाब देने (BJP Response to Beauty Parlour Comment) भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी सामने आए। चतुर्वेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि मसूद के पास कोई काम नहीं है। उनकी टिप्पणी से पता चलता है कि कांग्रेस नेताओं के पास करने के लिए कोई काम नहीं है।
यह कांग्रेस का बौद्धिक दिवालियापन : चतुर्वेदी ने कहा कि यह बयान कांग्रेस नेताओं के बौद्धिक दिवालियापन को दर्शाता है। कांग्रेस विधायक जनहित के मुद्दों पर बात करने के बजाय दूसरों के तैयार होने की चिंता कर रहे हैं। अच्छा होगा यदि वे यह खुलासा करें कि कमलनाथ और अन्य कांग्रेस नेताओं को तैयार होने में कितना समय लगता है।
कांग्रेस प्रवक्ता भी आए मैदान में : ब्यूटी पार्लर को लेकर बयानबाजी यहीं नहीं रुकी। चतुर्वेदी के जवाब के बाद कांग्रेस के दूसरे नेता भी मसूद के समर्थन में आ गए। भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने कहा कि मसूद ने जो कुछ भी कहा, वह सही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भी कहा कि मसूद ने जो कहा, उसमें कुछ भी गलत नहीं है।
नरोत्तम मिश्रा भी आए लपेटे में : सलूजा ने इस बहाने भाजपा की अंदरूनी राजनीति पर भी निशाना साधा। सलूजा ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा रोज सुबह ब्यूटी पार्लर से आने के बाद बयान जारी करते हैं। अंदर की राजनीति के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने उनके खिलाफ सारंग को मैदान में उतारा है और मीडिया के सामने आने से पहले सारंग भी ब्यूटी पार्लर जाते हैं।
बीजेपी के अगले जवाब का इंतजार : मसूद के बयान से शुरू हुई यह बयानबाजी फिलहाल रुकती हुई नहीं दिख रही है। कांग्रेस के नेता इसको लेकर रुकने के मूड में नहीं हैं। अब देखना यह है कि बीजेपी की ओर से इस पर क्या जवाब आता है।

Related posts

IAS अफसरों की पोस्टिंग की सिफ़ारिश करेंगे ACS केशरी, सिविल सेवा बोर्ड सदस्य, PEB के अध्यक्ष बने

Pradesh Samwad Team

Pagamenti anonimi nel futuro del gioco d’azzardo online: come Paysafecard sta ridefinendo la sicurezza e la libertà dei giocatori, l’ascesa delle criptovalute privacy‑first che sfidano le tradizionali norme KYC, le nuove direttive europee PSD2 che spingono verso una trasparenza controllata ma rispettosa della privacy, le innovazioni tecnologiche basate su Zero‑Knowledge Proofs e tokenizzazione dinamica che promettono transazioni invisibili ai terzi ma verificabili dal sistema, il ruolo cruciale dei casinò non AAMS nell’offrire giochi senza AAMS con bonus aggressivi senza sacrificare la protezione del cliente, le prospettive di partnership tra operatori di gaming e fornitori di identità digitale decentralizzata per creare un ecosistema di pagamento completamente anonimo entro il prossimo decennio, considerando inoltre l’impatto delle soluzioni open‑source emergenti sulla standardizzazione dei wallet prepagati “privacy‑by‑design”, l’aumento delle collaborazioni fra provider FinTech europei ed esperti di crittografia avanzata capaci di garantire auditability senza rivelare identità reali​

Jeux responsables : comment les outils de sensibilisation transforment les tours gratuits en expérience sécurisée

Leave a Comment