Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

युवती ने ट्रैफिक सिग्नल पर नाचते हुए वीडियो बनाया, गृह मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश


इंदौर. मध्यप्रदेश में इंदौर में एक व्यस्त चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती के समय एक युवती के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को अधिकारियों को उचित कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई जरूरी है ताकि ट्रैफिक सिग्नल पर ऐसे वीडियो बनाने के चलन को रोका जा सके।
मिश्रा ने ट्विटर पर कहा कि युवती से संबंधित वीडियो का मामला उनके संज्ञान में आया है। गृह मंत्री ने कहा, ‘‘(ट्रैफिक सिग्नल पर वीडियो बनाने को लेकर) युवती का भाव भले ही कुछ भी रहा हो। लेकिन उसका तरीका गलत था। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि युवती पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि यह चलन न बढ़े।’’
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो 30 सेकंड का है। इसमें काला मास्क, टोपी और काले रंग के कपड़े पहने एक युवती शहर के व्यस्त रसोमा चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती के समय जेबरा क्रॉसिंग पर खड़ी होकर अंग्रेजी गाने ‘लेट मी बी योअर वुमन’ के एक हिस्से पर नाचती दिखाई दे रही है।
गौरतलब है कि युवतियों के बीच इस गाने पर नाचते हुए वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर डालने का चलन बढ़ रहा है।

Related posts

Jak iGaming zaručuje férovost slotů – průvodce pro začátečníky

Le futur du iGaming : comment la réalité virtuelle transforme les bonus des casinos en ligne

Experten‑Strategien für Live‑Tischspiele im 1Red Casino

Leave a Comment