Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

चार बुजुर्ग आदिवासियों को शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी हेलिकॉप्टर में घुमाया, कहा- वे हमारे देवता


एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan With Tribals) इन दिनों जनदर्शन यात्रा निकाल रहे हैं। वह बुधवार को एमपी के अलीराजपुर जिले में थे। सीएम अपने अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। बुधवार को भी उनका अलग अंदाज दिखा है। उन्होंने चार बुजुर्ग आदिवासियों का सपना साकार किया है। सीएम ने चारों को हेलिकॉप्टर में बैठाकर घुमाया है।
आदिवासियों ने पहली बार हेलिकॉप्टर का सफर किया था। इन लोगों ने सीएम के हेलिकॉप्टर में रणबयढ़ा से सेजावाडा तक की यात्रा की है। इससे पहले इन आदिवासियों ने कभी हेलिकॉप्टर की सवारी तक नहीं की थी। इनकी स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इनके पास पहनने के लिए चप्पल तक नहीं थे। हेलिकॉप्टर में सवारी करने वाले दो आदिवासी खाली पैर और हाफ पैंट में थे। हेलिकॉप्टर में बैठने वाले लोगों में दरियाव सिंह, मंगल सिंह, रिच्छु सिंह बघेल और जोध सिंह थे। सभी अलीराजपुर जिले के ही अलग-अलग गांव के हैं।
खुश नजर आए सभी : वहीं, हेलिकॉप्टर में सफर के दौरान सभी आदिवासी लोग काफी खुश नजर आए हैं। हवाई यात्रा के दौरान सभी आसमान से विहंगम दृश्य का लुत्फ उठा रहे थे। इस दौरान इनके चेहरे पर जो चमक थी, वह देखने लायक थी। सीएम जोबट को कई सौगातें भी दी हैं। वहां उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है।
हेलिकॉप्टर की सवारी करने वाले आदिवासी ने कहा कि सरकार ने हमलोगों के लिए बहुत कुछ किया है। हमलोगों ने कभी सरकार से कुछ मांग नहीं की है। मगर सस्ते अनाज से लेकर सस्ती बिजली तक हमें मिली है। आदिवासियों ने बताया कि हमारे गांव तक सड़क भी है। आज सीएम ने हेलिकॉप्टर में घुमाकर हमारा सपना साकार कर दिया है।

Related posts

Récupération du jeu problématique : comment les plateformes de slots transforment le soutien en succès

House Of Jack Casino Login Australia Online casino Bof _ Commonwealth nation

10 Insider‑Tipps, um das Beste aus dem Dragonia Bonus ohne Einzahlung herauszuholen

Leave a Comment