Pradesh Samwad
खेल

उड़ान समर लीग : अभिषेक की गैन्दबाजी से उड़ान फायटर्स सेमीफाइनल में

उड़ान समर लीग में आज पहला सेमीफाइनल उड़ान लायंस ओर उड़ान फाइटर्स के मध्य खेला गया । टॉस जीतकरपहले बल्लेबाजी करते हुए उड़ान फाइटर्स ने निर्धारित 25 ओवर मे 9 विकेट खोकर 158 रन बनाये। फाइटर्स कि ओर से सौरव ने 30 रन , फैज़ूल ने 27 ओर युग सिंह ने 23 रन बनये । उड़ान लायंस की ओर से अदित्य ने 4 ओर ध्रुव ने 2 विकेट लिये । लक्ष्य का पीछा करने उतरी उड़ान लायंस की पूरी टीम अभिषेक ओर आर्यन की गेंदबाजी के सामने मात्र 13 ओवर में 50 रनो पर सिमट गयी । उड़ान लयन्स की ओर से एक मात्र बल्लेबाज अर्जुन सिंह ने 14 रन बनाये । उड़ान फाइटर्स की ओर से अभिषेक ने मात्र 2 ओवर मे 6 रन देकर 4 विकेट झटके। साथ ही आर्यन ने 3 विकेट लिये । अभिषेक को शानदार गैन्दबाजी के लिये मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।

Related posts

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर संभागीय अंडर 16 गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

27वां आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट ईएमपीएल और अलहम्द मेडिकल सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

27वां आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 मैगजीन से पी सी रजक मेन ऑफ द मैच फूलचंद और सत्यजीत के अर्धशतक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment