Pradesh Samwad
खेल

प्रदेश की रग्बी पुरुष टीम ने छत्तीसगढ़ को हराकर की शुरुआत
} एलएनसीटी के आठ खिलाड़ी प्रदेश की टीम में शामिल } पुरुष एवं महिला वर्ग की कमान एलएनसीटी के खिलाड़ियों को

भोपाल। बिहार की राजधानी पटना में रग्बी इंडिया द्वारा आयोजित सीनियर राष्ट्रीय रग्बी सेवन्स साइड चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की पुरुष टीम ने अपने पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ को 10-7 से हराकर पहली जीत हासिल की। वहीं, महिला वर्ग के पहले मुकाबले में राजस्थान से हार का सामना करना पड़ा । एलएनसीटीयू के खेल अधिकारी पंकज जैन ने बताया कि प्रदेश की दोनो टीमों की कमान एलएनसीटी के खिलाड़ियों को दी गई है, जबकि टीम में 10 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में एमपीईएस के छात्र विष्णु राज, अंसीर तथा बीपीईएस के निखिल हावड़ा, संजय, अर्जुन, लता मालवीय, प्रियंका जाटव, रानी केवट एवं रुचिता यादव को शामिल किया गया है। विष्णु राज को पुरुष वर्ग एवं रुचिता यादव को महिला वर्ग का कप्तान नियुक्त किया गया है। खिलाड़ियों को आनंद पंड्या अध्यक्ष, अबरार अहमद शेख सचिव, डॉ.अनुपम चौकसे चेयरमैन रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ मप्र आदि ने शुभकामनाएं दी।

Related posts

जो रूट ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया, कही यह बात

Pradesh Samwad Team

एमपीसीए जबलपुर में तीन दिवसीय मैच का आयोजन

Pradesh Samwad Team

U 16 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न अरेरा क्रिकेट अकादमी ने सीहोर को और उड़ान क्रिकेट अकादमी ने एम सी ए को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment