22.9 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

बालिका वर्ग के मैच में लक्ष्मी FC ने सीता FC को एक के मुकाबले 6 गोलों से हराया

टी,टी, नगर स्टेडियम में खेला जा रहा फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए बालिका वर्ग के मैच में लक्ष्मी FC ने सीता FC को एक के मुकाबले 6 गोलों से हराया। सीता FC की तरफ से एक मात्र गोल सुरभि ने बनाया जबकि लक्ष्मी FC की तरफ से चिंकी ने अपनी हैट्रिक बनाते हुए चार गोल किये ,इसके अतिरिक्त अनुष्का और सुहाना ने एक एक गोल कर अपनी टीम को 6 गोलों से विजयी बनाते हुए अगले दौर में प्रवेश दिलाया ।फुटबॉल प्रतियोगिता मेला में अंडर 15 आयु वर्ग में अमन एलेवन ने प्रशान्त एलेवन को ट्राईब्रेकर में दो शून्य से हराया ।अमन एलेवन की तरफ से साइमन और दीपांशु ने एक एक गोल किया ।मेले के तीसरे वर्ग सीनियर लीग फुटबॉल चेम्पियनशिप में कोचिंग सेंटर टी,टी, नगर स्टेडियम ने अपने होम ग्राउण्ड पर K,D,P,S को दो शून्य से पराजित करते हुए तीन अंक अर्जित किया। स्टेडियम की तरफ से, गौरव और प्रवीण ने एक एक गोल किये।

Related posts

भारतीय युवा बल्लेबाज फिरकी की धुन पर नाचे, श्रीलंकाई स्पिनर्स ने सीरीज में आधे से ज्यादा विकेट लिए

Pradesh Samwad Team

मध्य प्रदेश के प्रशांत कुशवाहा बने आइकेसीए के अध्यक्ष
भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन (आइकेसीए) की वार्षिक बैठक राजधानी भोपाल में होटल रेडिसन में बुधवार को आयोजित हुई जिसमे मध्य प्रदेश के प्रशांत कुशवाहा को आइकेसीए का अध्यक्ष और गुजरात के बीएस वनार को महासचिव चुना गया।

Pradesh Samwad Team

राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट राधारमण , ओरियंटल,एलएनसीटी और सिस्टेक 11 सेमी फाइनल में पहुंची

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment