28.4 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

आईपीएल मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने, इस तारीख को लगेगी बोली


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के फरवरी के दूसरे हफ्ते में 10 से 13 फरवरी के बीच दो दिनों तक आईपीएल 2022 संस्करण की मेगा नीलामी आयोजित करने की योजना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट मुताबिक नीलामी के लिए कोच्चि, बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली शॉर्ट लिस्ट में हैं और होटलों की उपलब्धता के आधार पर आयोजन स्थल को अंतिम रूप दिया जाएगा।

समझा जाता है कि शादी के सीजन के चलते इसके लिए उपयुक्त जगह ढूंढना आसान नहीं रहा है। इस बीच बीसीसीआई द्वारा हाल ही में सबसे अधिक चर्चा किए गए बिंदुओं में से सीवीसी स्पोट्र्स के स्वामित्व वाली नई आईपीएल फ्रेंचाइजी अहमदाबाद की स्थिति रही है। इस मामले से परिचित लोगों की प्रतिक्रिया यह है कि सीवीसी स्पोट्र्स के साथ मामला सुलझा लिया गया है, लेकिन अब तक नई टीमों के साथ औपचारिक संचार नहीं हुआ है।

Related posts

क्रीड़ा भारती भोपाल ग्रामीण द्वारा ग्रामीण अंचल के साइकिल प्रेमियों के लिए 6 किमी की साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन

Pradesh Samwad Team

जो रूट के हैटट्रिक शतक से इंग्लैंड मजबूत, भारत पर ली 345 रनों की भारी भरकम बढ़त

Pradesh Samwad Team

दिल्ली सरकार के खेल कॉलेज आईजीआईपीईएसएस- विकासपुरी में जोरशोर से चल रहा है योग शिविर
} योग शिविर का उद्घाटन कॉलेज की संचालन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र जगलान ने किया } यू-ट्यूब पर कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग और देश भर से प्रतिभागियों के ऑनलाइन शामिल होने की सुविधा } 277 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है और लगभग 120+ प्रतिभागी नियमित रूप से संस्थान के जिम्नेजियम हॉल में स्वयं उपस्थित योग कर रहे हैं

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment