Pradesh Samwad
देश विदेश

10 साल बाद पाकिस्तान-ईरान और तुर्की को जोड़ने वाली मालगाड़ी सेवा शुरू


पाकिस्तान, ईरान और तुर्की को जोड़ने वाली एक मालगाड़ी सेवा क्षेत्रीय संपर्क में सुधार और तीनों देशों के बीच व्यापार क्षमता को बढ़ावा देने के लिए फिर से शुरू की गई है। यह सेवा, 10 से अधिक वर्षों तक निलंबित रही। यह जानकारी बुधवार को मीडिया की खबर से मिली। तीनों देशों की योजना भविष्य में इसी मार्ग पर एक यात्री रेल सेवा शुरू करने की भी है।
पाकिस्तान के रेल मंत्री आजम खान स्वाति ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और प्रधानमंत्री के वाणिज्य सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद के साथ मंगलवार को यहां मार्गल्ला रेलवे स्टेशन पर इस्लामाबाद-तेहरान-इस्तांबुल (ITI) मालगाड़ी शुरू की। इस अवसर पर तुर्की, ईरान, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राजदूत भी मौजूद थे।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ITI मालगाड़ी का हर मंगलवार को परिचालन होगा जो इस्लामाबाद में मार्गल्ला रेलवे स्टेशन से अपना सफर शुरू करके ईरान के जाहेदन में पहली मंजिल की तरफ बढ़ेगी और फिर इस्तांबुल जाएगी। इस्लामाबाद से इस्तांबुल के लिए पहली ट्रेन का उद्घाटन 14 अगस्त 2009 को हुआ था। पाकिस्तान रेलवे के अनुसार इसी तरह, इस्तांबुल से पहली खेप 13 अगस्त, 2010 को इस्लामाबाद पहुंची। अब तक, पाकिस्तान से तुर्की के लिए आठ ट्रेनें भेजी गई हैं, जिनमें से आखिरी 5 नवंबर, 2011 को लाहौर से रवाना हुई थी।

Related posts

शी जिनपिंग ने चेताया, अफगानिस्‍तान में आ रहा तालिबान राज, ‘जंग’ को तैयार रहे चीनी सेना

Pradesh Samwad Team

अफगान नीति पर आलोचना के बीच बाइडन की सफाई, बोले- हम सभी नागरिकों को सुरक्षित निकालेंगे

Pradesh Samwad Team

अगर जरूरत पड़ी तो तालिबान के साथ काम करेगा ब्रिटेन: प्रधानमंत्री जॉनसन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment