25.2 C
Madhya Pradesh
October 9, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के घर हुई पानी की किल्लत,ब्लॉग में काम को लेकर जताई चिंता


सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के ऐसे स्टार्स हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन अक्सर ब्लाॅग के जरिए फैंस को अपनी लाइफ की अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने बताया कि वह अपने घर में पानी किल्लत से जूझ रहे हैं।
उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा- ‘मेहनत लगी है… हो सकता है कल शाम तक कुछ समाधान निकले, कुछ परिणाम निकलना चाहिए… इसका इस्तेमाल होगा, लेकिन देखते हैं।आज देरी हुई, शरीर काफी थक गया है इसलिए पहले के मुकाबले केबीसी की शूटिंग के लिए जल्दी गया था। सुबह 6 बजे से उठा हुआ हूं। घर में पानी नहीं आ रहा है।’
बिग बी ने ब्लॉग नें आगे लिखा-‘सिस्टम फिर से शुरू हो गया है। मुझे कनेक्ट होने का समय मिल रहा है…. मैं इसे 5 मिनट के लिए और देख रहा हूं और काम बंद करूंगा…फिर काम पर जाना है, वैनिटी में तैयार होना है।ओह डियर, इतनी परेशानी… आप सभी को घरेलू मुद्दे में शामिल करने के लिए माफी चाहता हूं. लेकिन .. ठीक है .. अब और नहीं.. आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहा’।
अमिताभ बच्चन 17 अप्रैल 2008 में अपना पहला ब्लॉग लिखा था। सोशल मीडिया का दौर आने के बाद से वह उस पर भी काफी एक्टिव हैं और इसके माध्यम से फैंस से अपने विचार शेयर करते हैं।
वर्कफ्रंट की की बात करें तो उनकी फिल्म चेहरे 27 अगस्त को रिलीज हुई हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा, इमरान हाशमी, क्रिस्टल डिसूजा, रिया चक्रवर्ती और अन्नू कपूर भी हैं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो बिग बी ‘ब्रह्मास्त्र’, झुंड, मेडे और ‘अलविदा’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे। इसके अलावा बिग बी इन दिनों सबसे चर्चित गेम शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आ रहे हैं।

Related posts

अक्षय कुमार ने अरशद वारसी संग ‘झगड़े’ पर 5 साल बाद तोड़ी चुप्पी

Pradesh Samwad Team

ग्राहम किंग : माइकल जैक्सन की बायोपिक का निर्माण करेंगे

Pradesh Samwad Team

अभिनेत्री एम्बर हर्ड के साथ एलन मस्क के संबंधों के बारे में किया गया खुलासा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment