Pradesh Samwad
मनोरंजन

सलमान खान ने दे दिया है इशारा ‘बजरंगी भाईजान’ का आएगा सीक्वल


सलमान खान की सबसे अच्छी फिल्मों की बात की जाए तो उसमें बजरंगी भाईजान एक मानी जाएगी। अब उन्होंने खुद बता दिया है कि इस फिल्म का रीमेक आएगा।
बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में बहुत सी सफल फिल्में दी हैं। ‘बजरंगी भाईजान’ एक ऐसी फिल्म है जो सलमान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से S मानी जा सकती है। अब सलमान ने खुद बोल दिया है कि इस फिल्म का सीक्वलल आने वाला है। सलमान खान ने खुद इस बात का इशारा दे दिया है।
सलमान खान हाल में RRR के हिंदी रीमेक के फंक्शन में शामिल हुए। इस इवेंट में सलमान खान ने यह जता दिया है कि ‘बजरंगी भाईजान’ का दूसरा पार्ट आने वाला है। ‘बजरंगी भाईजान’ सलमान के करियर की सबसे बेहतरीन और सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा ने पाकिस्तानी बच्ची ‘मुन्नी’ की भूमिका निभाई थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अब दिल्ली में कटरीना कैफ के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग करने वाले हैं। इसके अलावा सलमान के पास ‘कभी ईद कभी दिवाली’ जैसी फिल्म भी है। हालांकि उन्होंने पक्का नहीं किया है कि इस फिल्म की शूटिंग होनी है या नहीं। सलमान खान जल्द ही शाहरुख खान की ‘पठान’ में कैमियो करते नजर आएंगे।

Related posts

एम्बर हर्ड को सउदी के इस आदमी ने किया प्रपोज, कहा- मुझसे शादी कर लो

Pradesh Samwad Team

अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को लेकर बोली वो बात, जिसे कहना पति के लिए नहीं होता आसान

Pradesh Samwad Team

अनन्या पांडे ‘ग्लोबल सिटीजन कॉन्सर्ट’ में भाग लेने वाली बनी सबसे कम उम्र की भारतीय हस्ती

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment