Pradesh Samwad
देश विदेश

अफगानिस्तान स्थिति पर जो बाइडेन ने की ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन से बातचीत


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से सोमवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान इन दोनों की चर्चा का मुख्य बिंदु अफगानिस्तान रहा। दोनों राष्ट्रप्रमुखों ने अफगानिस्तान में चल रहे अभियान पर अपनी राय रखी। उन्होंने अफगानिस्तान में अपने नागरिकों, स्थानीय स्टाफ और अन्य अक्षम अफगान नागरिकों को वहां से बचाकर लाने की रणनीति पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। बता दें कि 24 अगस्त को होने वाली जी-7 की वर्चुअल मीटिंग के होस्ट जो बाइडेन ही हैं। इस दौरान अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा होनी है।
व्हाइट हाउस के मुताबिक इस बातचीत के दौरान जो बाइडेन और बोरिस जॉनसन ने 24 अगस्त को होनी वाली जी-7 की वर्चुअल मीटिंग के बारे में भी बात की। दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान के हालात से निपटने के लिए आपसी सहयोग और कॉमन अप्रोच के बारे में चर्चा की। साथ ही अफगानिस्तान की पॉलिसी पर मिलकर काम करने पर भी जोर दिया। गौरतलब है कि बाइडेन प्रशासन अफगानिस्तान से अमेरिकी फौजों को निकालने को लेकर कड़ी आलोचना से गुजर रहा है।

Related posts

तालिबान ने नहर में उड़ेली 3000 लीटर शराब, बोला- इसे बनाने और बेचने से दूर रहें मुसलमान

Pradesh Samwad Team

विकीलीक्स संस्थापक जूलियन असांजे के अमेरिका प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, ब्रिटिश अदालत का फैसला

Pradesh Samwad Team

फिलीपींस: पुलिस चीफ ने लंबे बालों पर डांटा तो गुस्साए जवान ने मार दी गोली

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment