Pradesh Samwad
खेल

अखिल भारतीय स्व. आलोक महेश्वरी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता -2022

स्पोर्ट्स एज भोपाल 30.10.22 | आरसीसी बनखेड़ी- 1, धमाका क्लब दिल्ली और एबी आज़म रतलाम की जीत प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित ओल्ड कैंपियन मैदान में आयोजित की जा रही देश की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में सर्वप्रथम प्रतियोगिता का उद्घाटन बीडीसीए के अध्यक्ष ध्रुवनारायण सिंह ने पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष अंशुल तिवारी और इस प्रतियोगिता के आयोजक पूर्व पार्षद मोनू गोहल की अध्यक्षता में किया गया!
पहला मुकाबला आरसीसी बनखेड़ी-1 और एबी आज़म रतलाम के बीच खेला गया जिसमें टॉस हारकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए एबी आज़म रतलाम की टीम निर्धारित 6 ओवरों में महज 35 रन बना सकी आरसीसी बनखेड़ी की और से शाकिर ने 2 विकेट लिए 36 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीसी बनखेड़ी की टीम ने 3 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया इस प्रकार यह मैच आरसीसी बनखेड़ी ने 6 विकेट से जीता मैन ऑफ द मैच आरसीसी बनखेड़ी के शाकिर को दिया गया ! दूसरे मुकाबले में धमाका क्लब दिल्ली ने साईं 11 को 8 विकेट से हराया! अंतिम मुकाबले में एबी आजम रतलाम की टीम ने कुम्हली एलेवेन छत्तीसगढ़ 4 विकेट से हराया।

Related posts

मध्यप्रदेश के सौरभ राजपूत करेंगे हीरो एशिया कप जकार्ता हाँकी चैम्पियनशिप में अम्पायरिंग

Pradesh Samwad Team

उड़ान बैडमिंटन लीग : एलडी डैशर्स ने केविन क्रशर्स को 5-0 से हरा कर पहला मैच जीता

Pradesh Samwad Team

विराट कोहली के अर्धशतक के बदौलत बेंगलुरु प्लेऑफ की रेस में बरकरार

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment