Pradesh Samwad
खेल

सीडीएस बिपिन रावत फेथ इंटर-स्कूल कप

पहले सीडीएस बिपिन रावत मेमोरियल फेथ इंटर स्कूल कप के दूसरे दिन बाल भवन ने संस्कार वैली को 9 विकटों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कार वैली ने 25 ओवर में 129 रन बनाए। रघुवीर प्रताप ने 28, अलीफ हसन ने 15 रन बनाए। मोहित गुप्ता ने 3 और अयान खान ने 2 विकेट लिए। बाल भवन ने 16 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर आवश्यक रन बनाकर मैच जीत लिया। मोहित गुप्ता ने नाबाद 59, भूमित असुधाई ने 38 और मुस्तफा ने 8 गेंदों में 21 रन बनाए। मोहित गुप्ता को पूर्व क्रिकेटर सुमित तनेजा ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में डीपीएस कोलार ने 104 रनों के बड़े अंतर से अपना मैच जीत लिया। अरीन और देव पाटीदार ने क्रमश: 78 और 77 रन बनाए। क्राइस्ट मेमोरियल 25 ओवर में 91 रन ही बना पाई। पूर्व क्रिकेटर और डीपीएस के कोच सुमित तनेजा ने एरीन को उनके शानदार हाफ सेंचुरी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया। आज का मैच – फेथ ब्लू ग्राउंड में सेंट पॉल बनाम क्राइस्ट मेमोरियल।

Related posts

68वी राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Pradesh Samwad Team

शारीरिक, बौद्धिक व्यायाम के साथ अनुशासन का संस्कार भी सिखाते हैं खेल : केंद्रीय मंत्री श्री तोमर 44वीं चेस ओलिंपियाड मशाल पहुँची ग्वालियर

Pradesh Samwad Team

श्री कुलदीप पाटिल, सीनियर जनरल सेक्रेटरी, अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया को वर्ल्ड अंडरवाटर फेडरेशन (CMAS) में सदस्य नियुक्त किया गया|

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment