Pradesh Samwad
खेल

‘नो-बॉल ड्रामा’ पर विलियम्स ने कहा- हम तो अंपायर से हाथ मिलाने के लिए जा रहे थे


जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज सीन विलियम्स ने रविवार को यहां टी20 विश्व कप में अंतिम गेंद के ‘नो-बॉल’ करार किये जाने की घटना को ‘अजीबोगरीब’ करार दिया जिसमें बांग्लादेश ने तीन रन से जीत हासिल की। इस अभूतपूर्व घटना में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को डगआउट से वापस बुला लिया गया क्योंकि अंतिम गेंद को ‘नो-बॉल’ पाया गया। विलियम्स ने कहा, ‘‘यह बहुत ही अजीब था। निश्चित रूप से हमने इससे पहले क्रिकेट मैच में ऐसा कुछ अनुभव नहीं किया था, लेकिन टी20 मैच में थोड़ी उम्मीद होती है कि कुछ भी हो सकता है। ”
उन्होंने कहा, ‘‘पहली बार मैंने देखा कि ‘नो-बॉल’ तब हुई जब हम अंपायर से हाथ मिलाने के लिए जा रहे थे और उन्होंने हमें रोक दिया और फिर रीप्ले बड़ी स्क्रीन पर आ गया। तभी हमने देखा कि यह एक ‘नो-बॉल’ थी। बहुत दिलचस्प रहा। ” बांग्लादेश के बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांटो ने करियर की सर्वश्रेष्ठ 71 रन की पारी खेली।
उन्होंने कहा, ‘‘हां, यह हमारे लिये बिलकुल नया तरह का अनुभव था। लेकिन हम जानते थे कि हम अच्छा कर सकते हैं इसलिये मोसादेक ने दबाव में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। ईमानदारी से कहूं तो थोड़े नर्वस थे। लेकिन हमें भरोसा था कि हम कर सकते हैं। ” बांग्लादेश अब ‘नेगेटिव’ रन रेट से तालिका में दूसरे स्थान पर हैं, इस पर शांटो ने कहा, ‘‘नहीं, हम रन रेट के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम मैच जीतने के बारे में सोच रहे हैं। हां, हम नहीं सोच रहे कि नेट रन रेट इस टूर्नामेंट का हिस्सा होगा लेकिन हमारा ध्यान सिर्फ मैच जीतने पर लगा है। ”

Related posts

श्रेयस अय्यर को टी20 की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए करना होगा यह काम

Pradesh Samwad Team

राष्ट्रिय क्रास कंट्री दौड़ के लिए मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ ने की टीम की घोषणा

Pradesh Samwad Team

नेशनल गेम 2022 गुजरात : 20 स्वर्ण 25 रजत और 21 कांस्य पदक सहित 66 पदकों के साथ 7वें स्थान के साथ मध्य प्रदेश का 36 वें राष्ट्रीय खेलों का सफर समाप्त
} 35वें नेशनल गेम्स के अपने ही प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाया मध्य प्रदेश
} 35वें नेशनल गेम मैं 91 पदकों के साथ छठवें स्थान पर था एमपी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment