24.4 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

अंतर जिला बार क्रिकेट प्रतियोगिता फरहान की सटीक गेंदबाजी से भाेपाल रेड और जावेद की घातक गेंदबाज़ी से भोपाल यलो की अासान जीत रीवा खरगोन और जबलपुर भी अपने अपने मैच जीतकर अगले दौर में


भाेपाल। प्लेयर अाॅफ द मैच सैयद फरहान अली (14/3) की सटीक गेंदबाजी अाैर मनीष शुक्ला-देवेंद्र सिंह (94) के बीच विजयी साझेदारी की बदाैलत भाेपाल रेड ने एडवाेकेट कप में अासान जीत दर्ज की है। उसने भाेपाल ब्लैक को दस विकेट के अंतर से हराया। टीम की जीत में डॉ. सुशील सिंह ठाकुार (18/1) अाैर श्रेय सक्सेना (15/2) ने भी अहम भूमिका निभाई। ओल्ड कैंपियन मैदान पर सोमवार को दिन के दूसरे मुकाबले में रेड ने पहले तो ब्लैक के बल्लेबाजों को 90 रनों के छोटे से स्कोर पर समेटा। उसके बाद महज 8.3 ओवर में बिना विकेट गंवाए 94 रन बनाते हुए जीत अपने नाम की। ओपनर मनीष शुक्ला ने 31 और देवेंद्र ने 46 रनों की पारियां खेली। टीम ब्लैक के लिए सागर बघेल ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए। इससे पहले, दिन के शुरुआती मुकाबले में रीवा ने उज्जैन को आठ रनों से हराया। उसने पहले तो 157 रन का स्कोर खड़ा किया। फिर उज्जैन के बल्लेबाजों को 149 रन पर रोक लिया। संतोष सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।अन्य रिजल्ट

  • भोपाल यलो ने मंदसौर को 92 रनों से हराया:
    भोपाल: 214/6, नीरज 59* रन, फिरदाैस 44 रन, धर्मेंद्र 2 विकेट। मंदसाैर: 122/10 (17.1), समीर 47 रन, जावेद 4 विकेट।
  • खरगाैन ने खंडवा काे 18 रन से हराया:
    खरगाैन : 146/3 (18 अाेवर), निरमल 70*, भूपेंद्र 60, अमित-साेहेल एक-एक विकेट।
    खंडवा: 128/6 (18 अाेवर), ऋषिकेश 60 रन, मनीष और वनीला दो-दो विकेट।
  • जबलपुर ने सिवनी को दो विकेट से हराया:
    सिवनी: 165/8, साेहेल अनवर 41, शुभम बघेल 35 रन, विकास दो विकेट।
    जबलपुर: 171/8, सरणजीत 86 रन, गुलाब कहार तीन, फिरदाैस कुरैशी दाे विकेट।

Related posts

राजपति मिश्रा स्मृति ऑल इंडिया ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट- 2022

Pradesh Samwad Team

नॉर्थ जोन की डेफ टीम से डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की सौजन्य मुलाकात

Pradesh Samwad Team

कोविड-19 के कई मामलों के बाद न्यूजीलैंड थॉमस कप फाइनल से हटा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment