Pradesh Samwad
खेल

हीरा लाल गायकवाड़ स्मृति अंडर 18 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

हीरा लाल गायकवाड़ स्मृति अंडर 18 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता एम.पी.सी.ए. मैदान नीमखेड़ा में खेली जा रही है। अंडर 18 वर्षीय हीरा लाल गायकवाड़ स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में शहडोल संभाग विरुद्ध जबलपुर सम्भाग संभाग के मध्य खेले जा रहे मैच में पहले दिन टास जीतकर शहडोल संभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने पर 07 विकेट पर 474 रन बनाए द्विवेदी 84* तथा शशांक 06* खेल रहे हैं कार्तिक परिहार ने आक्रामक 107 रनों की पारी में 73 गेंदे खेलकर 16 चौके और दो छक्के लगाए,ये उनका ‌लगातार प्रतियोगिता में तीसरा शतक है। आदित्य तिवारी 55 व शाश्वत पटेल 63 ने पहले विकेट के लिए 114 रन‌ जोड़े हर्षित द्विवेदी 79 व यतिन मोहन श्रीवास्तव ने 68 रनों ‌की पारियां खेली। जबलपुर सम्भाग से श्रीनिवास गटानी ने 03, चिराग सिंग ने 02 तथा एक विकेट समर्थ पटेल ने लिया।

Related posts

विराट कोहली ने की जसप्रीत बुमराह के ऐक्शन की नकल

Pradesh Samwad Team

सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

पुराने साथी नेमार की टीम PSG में शामिल हुए लियोनेल मेसी, पेरिस में एक झलक पाने को क्रेजी हुए फैंस, जानिए एक वर्ष में कितनी होगी कमाई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment