29.2 C
Madhya Pradesh
July 28, 2026
Pradesh Samwad
खेल

हरमनप्रीत के दो गोल से भारत ने पाकिस्तान को हराया, एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में जगह लगभग पक्की


उप-कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने शुक्रवार को यहां अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी (एसीटी) पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित की।
हरमनप्रीत ने आठवें और 53वें मिनट में दो पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जबकि टोक्यो ओलंपिक की टीम में जगह नहीं बना पाने वाले आकाशदीप ने 42वें मिनट में मैदानी गोल किया जो उनका टूर्नामेंट में दूसरा गोल है पाकिस्तान की तरफ से एकमात्र गोल जुनैद मंजूर ने 45वें मिनट में किया। भारत की यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। उससे इससे पहले बांग्लादेश को 9-0 से करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान को अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। उसने जापान के खिलाफ अपना पहला मैच गोलरहित ड्रा खेला था।
भारत ने अपना पहला मैच कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेलकर अंक बांटे थे। भारत अभी तीन मैचों में सात अंक लेकर अंकतालिका में शीर्ष पर है तथा वह पांच देशों के बीच राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में रविवार को जापान से भिड़ेगा। पाकिस्तान का अभी दो मैचों में केवल एक अंक है। भारत और पाकिस्तान पिछली बार मस्कट में खेले गए टूर्नामेंट में संयुक्त विजेता बने थे। तब बारिश के कारण फाइनल मैच नहीं हो पाया था।

Related posts

रायसेन की सोनिया कुमरे भारत सरकार की टॉप्स योजना के प्रशिक्षण एंव चयन हेतु चयनित ।

Pradesh Samwad Team

वेस्टइंडीज सीरीज के बीच इशांत शर्मा के लिए बुरी खबर, बीसीसीआई की पड़ी तिरछी नज़र

Pradesh Samwad Team

सीनियर नेशनल सॉफ्ट क्रिकेट क्रिकेट प्रतियोगिता
एलएनसीटी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को हरा बना विजेता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment