Pradesh Samwad
खेलमध्य प्रदेश

सीनियर नेशनल सॉफ्ट क्रिकेट क्रिकेट प्रतियोगिता
एलएनसीटी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को हरा बना विजेता

मथुरा उत्तर प्रदेश, में आयोजित सीनियर नेशनल सॉफ्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 7 विकेट से हराकर विजेता बनी। एलएनसीटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के खिलाड़ियों से सुसज्जित मध्यप्रदेश टीम मे एलएनसीटी के अलावा सीहोर, बुधनी, दमोह, ग्वालियर, जबलपुर, बेतूल, होशंगाबाद, इत्यादि जिलों के खिलाड़ी शामिल थे।
मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया बल्लेबाजी करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 46 रन बना सकी। जवाब में मध्यप्रदेश की टीम ने अमित कुमार के 37 रनों की बदौलत 6 ओवरो में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मध्यप्रदेश की ओर से नितिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट, और अम्मान खान ने 2 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट, तथा भरत ने 2 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अमित कुमार के शानदार प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
मध्य प्रदेश टीम मे अमित कुमार (कप्तान), झनकलाल निवारे(उपकप्तान), शिवम नरवरिया, आमान, भरत अहिरवार, शुभम पटेल, राहुल, अजय मेहरा, नितिन कुमरे, विवेक कुमार, विशाल यादव, हर्षित, पंकज यादव, ऋषभ, आदर्श, ध्रुव खन्ना शामिल थे।

सभी विजेता खिलाड़ियों को डॉ. अनुपम चौकसे प्रो चांसलर एलएनसीटी युनिवर्सिटी, , डॉ. अशोक राय डीन एडमिनिस्ट्रेशन एलएनसीटी, पंकज जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर, एलएनसीटी युनिवर्सिटी, तनवंत सिंह, महेश सोधिया ने शुभकामनाएं दी।

Related posts

Roulette européenne en ligne : pourquoi les sites de jeu européens offrent de meilleures chances que le Strip

Live‑Casino Show‑Games: Come Monopoly, Deal or No Deal e altri format televisivi stanno ridefinendo la cultura del gioco d’azzardo online

Die Kunst der Wahrscheinlichkeiten bei Tischspielen: Ein Experte‑Guide für BillionaireSpin Casino

Leave a Comment