Pradesh Samwad
खेल

सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर-स्कूल फेकल्टी टेनिस बॉल बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट

सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर-स्कूल फेकल्टी टेनिस बॉल बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुकाबला बिल्लाबोंग इंटरनेशनल स्कूल एवं सेज इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। बिल्लबोंग स्कूल ने सेज इंटरनेशनल स्कूल को 13 रनो से हरा कर इस प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया। विजेता टीम को 15,000 रु. नकद एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम सेज स्कूल को 10,000 रु. नकद एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के मेन ऑफ़ द मैच, मेन ऑफ़ द सीरीज , बेस्ट बॉलर ऑफ़ द सीरीज, बिल्लाबोंग स्कूल के राहतउल्लाह खान सर रहे। सैम ग्रुप के चैयरमेन डॉ. हरप्रीत सलूजा ने विजेता एवं उपविजेता टीम को शुभकामनाए देते हुए बताया की सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में भोपाल, विदिशा एवं रायसेन जिले की 24 स्कूल की टीमों ने भाग लिया। सैम ग्रुप द्वारा स्कूल की फेकल्टी के लिए यह प्रतियोगिता का पहलीबार आयोजन किया गया जिसमे कई फेकल्टीओ को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

Related posts

अंतर जिला बार क्रिकेट प्रतियोगिता भोपाल यलो की अासान जीत फाइनल में देवास को 25 रन से हराया भोपाल बार यलो बनी चैम्पीयन

Pradesh Samwad Team

विशन खेड़ा की रुकमणी भिलाला एलएनसीटी विश्वविद्यालय महिला सॉफ्टबॉल टीम की कप्तान बनी औबेदुल्लागंज के खिलाड़ियों ने अर्जित की उपलब्धियां

Pradesh Samwad Team

मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बहुप्रतीक्षित 2022-23 का बजट पेश किया गया है

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment