Pradesh Samwad
खेल

अंकित पाल का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री दौड़ मैं चयन

मंडीदीप के एथलेटिक्स खिलाड़ी अंकित पाल का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री दौड़ 10 किलोमीटर मैं चयन हुआ ।यूनिवर्सिटी की टीम दिनांक 7 मार्च को मैंगोलूर कर्नाटक रवाना होगी, अंकित पाल का चयन बरकतउल्ला में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है ।
प्रतियोगिता 9 मार्च को मैंगलुरु में आयोजित होगी अंकित पाल मंडीदीप से रामनिवास पाल और दिनेश दांगी के बाद यह प्रतियोगिता खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं, अंकित पाल के चयन पर जिला कलेक्टर श्री अरविंद दुबे , जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल व जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने अंकित पाल उनके प्रशिक्षक दिनेश दांगी , रामनिवास पाल एवं उनके मेंटर उप निरीक्षक आर पी गोहै को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की साथ ही साथ एथलेटिक जगत में खुशियों का माहौल बन गया है । समाजसेवी जगदीश सोनी वरिष्ठ प्रशिक्षक निसार उल्लाह ने अंकित के इस प्रदर्शन की सराहना की एवं भविष्य में एथलेटिक्स में अपार संभावना बताई है ।

Related posts

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 1000वें वनडे में
6 विकेट से रौंदा, रोहित-चहल का चला जादू

Pradesh Samwad Team

8 january

Pradesh Samwad Team

मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी में चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह
नई राष्ट्रीय षिक्षा नीति से विद्यार्थियों का चहुमुखी विकास हो रहा है – महामहिम राज्यपाल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment